Dhar (संवाद)। मध्यप्रदेश के धार जिले में एक कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक के द्वारा महिला को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक और उसके अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। महिला ने पूर्व विधायक की धमकी से प्रताड़ित होकर जहर का सेवन कर लिया था।
Dhar News: महिला की प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी मामले में कांग्रेस नेता सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज,प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

दरअसल धार जिले के अंतर्गत धामनोद के निवासी महिला बबीता ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक पांची लाल मेड़ा की प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने से परेशान होकर 29 नवंबर को जहर का सेवन कर लिया था जिसे आनन-फानन में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां पुलिस केस होने पर बबीता ने पुलिस को बयान दिया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक पांची लाल मेड़ा से उसका 12 वर्षों पुराना प्रेम प्रसंग है।
Dhar News: महिला की प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी मामले में कांग्रेस नेता सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज,प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
पूर्व विधायक पांची लाल ने महिला को धामनोद में एक मकान देने की बात कही थी, लेकिन वह उससे मुकर गया। इसी बात को लेकर महिला और पूर्व विधायक के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद पूर्व विधायक पांची लाल ने उसे धमकाने और प्रताड़ित करने लगा। जिससे तंग आकर बबीता ने जहर का सेवन कर लिया था इसके बाद पुलिस ने बबीता के बयान के आधार पर पूर्व विधायक पांची लाल मेड़ा सहित उनके साथी विजय पाटीदार, प्रदीप ठाकुर, कुंदन राजपूत, भीम ठाकुर और रोहित सिंघाड़े के खिलाफ धारा 506, 34 एचसी/ एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Dhar News: महिला की प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी मामले में कांग्रेस नेता सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज,प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
कांग्रेस नेता पांची लाल मेड़ा 2018 के विधानसभा चुनाव में धार जिले के अंतर्गत धर्मपुरी सीट से विधायक चुना गया था इस बार 2023 के चुनाव में वह चुनाव हार गए और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर ने जीत हासिल की है। और महज 356 वोटो से कांग्रेस के पांची लाल मेड़ा चुनाव हार गए।
Dhar News: महिला की प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी मामले में कांग्रेस नेता सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज,प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला