MP: बदले जा सकते हैं कई जिलों के कलेक्टर, CM की बैठक में विधायकों ने उठाया मुद्दा,एक दर्जन कलेक्टरों के बदलने की चर्चा

0
156
MP (संवाद)। मध्यप्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के अलावा प्रदेश के कई जिलों में पदस्थ कलेक्टरों के भी बदलने की सुगबुगाहट अब तेज हो गई है। वैसे भी बीते कुछ महीनो से प्रदेश भर में आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन स्थानांतरण में लगातार विलंब होता जा रहा है। बैठक में सीएम की विधायकों से वन टू वन चर्चा के दौरान कलेक्टर बदले जाने का मुद्दा उठा है।

MP: बदले जा सकते हैं कई जिलों के कलेक्टर, CM की बैठक में विधायकों ने उठाया मुद्दा

लेकिन एक बार फिर प्रदेश के अंतर्गत जिलों में पदस्थ कलेक्टर के बदले जाने को लेकर फिर सुर्खियां बन रही हैं लेकिन इस बार सिर्फ सुर्खियां भर नहीं है बल्कि इसे अमल में भी लाने की पूरी उम्मीद है। दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा प्रदेश के अन्य तमाम मंत्री और तमाम विधायक गणों के साथ बैठक के दौरान यह मुद्दा गरमाया रहा है।

MP: बदले जा सकते हैं कई जिलों के कलेक्टर, CM की बैठक में विधायकों ने उठाया मुद्दा

MP: अब एमपी सरकार सभी के पहुंच में, मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और उनके स्टाफ के मोबाइल नंबर किए जारी

मुख्यमंत्री के द्वारा बैठक में प्रदेश के तमाम विधायकों से वन टू वन चर्चा के दौरान विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई कलेक्टरों की मनमानी और उनकी बात नहीं सुनने को लेकर चर्चा हुई है। कई विधायकों ने अपने जिले के कलेक्टरों के खिलाफ मुख्यमंत्री से चर्चा की है। कई विधायकों ने अपने जिले के कलेक्टर को बदलने की बात भी मुख्यमंत्री से की है। इसके बाद अब बिल्कुल स्पष्ट समझ आ रहा है कि प्रदेश के कुछ जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे.? जिसमें प्रदेश भर में लगभग एक दर्जन कलेक्टर के बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

MP: बदले जा सकते हैं कई जिलों के कलेक्टर, CM की बैठक में विधायकों ने उठाया मुद्दा

हालांकि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बनी  डॉक्टर मोहन की सरकार के दौरान भी जिलों में पदस्थ कलेक्टरों के स्थानांतरण नहीं किए गए थे, बस इक्का-दुक्का ही ट्रांसफर हो पाए थे। इसके बाद लोकसभा के चुनाव आ गए और यह स्थानांतरण टल गया। लेकिन बीच-बीच में यह चर्चा होती रही है कि अब मोहन सरकार के द्वारा लोकसभा चुनाव के बाद फेरबदल किए जाएंगे।

MP: बदले जा सकते हैं कई जिलों के कलेक्टर, CM की बैठक में विधायकों ने उठाया मुद्दा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here