कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले को हटाया,अब अम्बिकेश सिंह होंगे खाद्य विभाग के प्रभारी

उमरिया (संवाद)। पूर्व में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने डिप्टी कलेक्टर मीनांक्षी इंगले को जिला आपूर्ति अधिकारी उमरिया का समस्त विभागीय कार्य प्रभार सौंपा था। लेकिन अब प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अंबिकेश प्रताप सिंह डिप्टी कलेक्टर को अपने कार्य के साथ जिला आपूर्ति अधिकारी उमरिया का समस्त विभागीय कार्य प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा है । यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों डिप्टी कलेक्टर और खाद्य विभाग की प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी इंग्लिश के ऊपर तमाम गंभीर आरोप खरीदी केंद्र के कर्मचारी के द्वारा लगाए गए थे। जिसमें डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंजले के द्वारा उन्हें गाली गलौज कर अपमानित करना और रूपयों की मांग करना सहित कई मामलों में आरोप लगाया गया था इस संबंध में खरीदी केंद्र कर्मचारी समिति के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन भी सौपा गया था और यह खबर भी कई मीडिया संस्थानों में प्रमुखता से लगाई गई थी।
इसके बाद अब कलेक्टर के द्वारा डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले दिए गए खाद्य विभाग के प्रभारी अधिकारी के प्रभार से हटा दिया है। अब कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर अंबिकेश प्रताप सिंह को खाद्य विभाग के अधिकारी का समस्त प्रभार सौंपा है।
Leave a comment