Sagar (संवाद)। बड़ी खबर सागर जिले से आई है जहां एक बीजेपी के प्रचार वाहन के पलट जाने की खबर है घटना में तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की दुखद मौत होना बताया गया है। वहीं लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओ के घायल होने की खबर है। घटना के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को नजदीक की अस्पताल ले जाया गया है। यह प्रचार वाहन मौजूदा सरकार में मंत्री और विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार गोपाल भार्गव का बताया गया है।
Breaking News: BJP कार्यकर्ताओं से भरा प्रचार वाहन पलटा, 3 की मौत 1 दर्जन गंभीर घायल

मिली जानकारी के मुताबिक सागर जिले के अंतर्गत रहली थाना के बगरू बरखेड़ा रोड पर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव का प्रचार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है घटना में 2 लोगों की मौत होना बताया गया है और एक कार्यकर्ता की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हो गई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची रहली थाना पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को रहली शासकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया था जहां से उन्हें सागर के लिए रेफर कर दिया गया है।
Breaking News: BJP कार्यकर्ताओं से भरा प्रचार वाहन पलटा, 3 की मौत 1 दर्जन गंभीर घायल
यह सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रचार वाहन में बैठकर चुनाव प्रचार करने जा रहे थे तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। रहली थाना से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में घायल सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया था जहां से अधिक गंभीर होने के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं को सागर जिले के निजी चिकित्सालय भेजा गया है पुलिस ने बताया कि मौके पर चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी। चारों ओर बीजेपी की प्रचार सामग्री पड़ी हुई थी।
Breaking News: BJP कार्यकर्ताओं से भरा प्रचार वाहन पलटा, 3 की मौत 1 दर्जन गंभीर घायल

घटना की जानकारी के बाद भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव घायलों का हाल-चाल जाने सागर के चिकित्सालय पहुंचे हुए थे, जहां वह घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद करने की बात कही है। अभिषेक ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है, यह घटना बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन वह हर एक घायल कार्यकर्ता के साथ पूरे तन्मयता के साथ खड़े हैं। घटना में राजेश अहिरवार लखन अहिरवार और एक अन्य कार्यकर्ता की मौत होना बताया गया है। अभिषेक भार्गव ने सभी घायल कार्यकर्ताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।