प्रयागराज (संवाद)। पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद लगातार विरोध किया जा रहा था इसके बाद ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। किन्नर अखाड़े ने यह फैसला लिया है। इसी के साथ आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी उनके पद से हटाते हुए अखाड़े से ही निष्कासित कर दिया गया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया,किन्नर अखाड़े ने लिया फैसला
बता दे की हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास की दीक्षा ली थी वह अपना पिंडदान कर संगम में डुबकी लगाई थी इसके बाद किन्नर अखाड़े के द्वारा ममता कुलकर्णी का पत्ताभिषेक कराया गया। इसके बाद किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में शामिल कर लिया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया,किन्नर अखाड़े ने लिया फैसला
इतना ही नहीं किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के द्वारा ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया। इसके बाद जैसे ही यह घोषणा हुई विवाद होने लगा। इसके बाद किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने यह माना कि ममता कुलकर्णी को धार्मिक परंपराओं और अन्य नियमों का पालन नहीं कराया गया। जिसके कारण विवाद उत्पन्न हुआ है तमाम अखाड़े के साधु संतों ने भी इस पर विरोध प्रकट किया।
बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया,किन्नर अखाड़े ने लिया फैसला
इसी के चलते किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है इसके अलावा किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटाते हुए किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। बताया गया कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के द्वारा इसके पहले भी अखाड़े से जुड़े नियम को तोड़ चुके हैं।