
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने मुलाकात कर दी बधाई

उमरिया । लंबे इंतजार के इंतजार के बाद अब मध्यप्रदेश बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल को मध्यप्रदेश भाजपा के निर्विरोध नया अध्यक्ष चुन लिया गया हैं। इस दौरान उमरिया जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने नए प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने की दौड़ में हेमंत खंडेलवाल पहले से ही सबसे आगे थे। उन्हें अध्यक्ष बनाने के पीछे तमाम तरह के समीकरण थे, जिसका बीजेपी ने ध्यान रखा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने सीएम मोहन यादव को इशारा किया और फिर मुख्यमंत्री, खंडेलवाल को मंच पर ले गए। सीएम नए अध्यक्ष के प्रस्तावक बने।
बता दे कि हेमंत खंडेलवाल संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है। वह बैतूल के पूर्व सांसद एवं दो बार के विधायक हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल बैतूल लोकसभा से तीन बार सांसद रह चुके हैं, तब से ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़े हुए हैं। पिता के निधन के बाद हेमंत ने बैतूल लोकसभा से उपचुनाव लड़ा और निर्वाचित होकर सांसद बने।
इसके बाद वह बैतूल विधानसभा से दूसरी बार के विधायक हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का जन्म 2 सितंबर 1964 को उत्तरप्रदेश के मथुरा में हुआ। वे पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के बेटे है। हेमंत खंडेलवाल ने बी.कॉम, एलएलबी, जेएच गवर्नमेंट कॉलेज, बैतूल से शिक्षा हासिल की है। वे संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है।

Leave a comment