Big Train Accident: भीषण रेल हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर 120 से सबसे ज्यादा घायल,पटरी से उतरने के कारण हुआ हादसा

0
652
Baxer Bihar (संवाद)। बिहार के बक्सर में बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे एक भीषण रेल हादसा हुआ है जिसमें चार लोगों की करने की खबर मिली है वही 120 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं, घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। बताया गया कि ट्रेन पटरी से उतर जाने के कारण यह हादसा हुआ है। यह यात्री ट्रेन नई दिल्ली से गुवाहाटी के कामाख्या जा रही थी, तभी बिहार के बक्सर के पास हादसे का शिकार हुई है।

Big Train Accident: भीषण रेल हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर 120 से सबसे ज्यादा घायल

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से बुधवार को चली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन गुवाहाटी के कामाख्या के लिए रवाना हुई थी लेकिन यह ट्रेन बिहार के पास बक्सर में हादसे का शिकार हो गई है बताया गया कि ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण उसकी कई बोगी भी पटरी के नीचे उतर गई और आपस में जबरदस्त टक्कर हुई है जिसमें सवार यात्री यात्रियों में से चार लोगों की मौत होना बताया गया है वही 120 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Big Train Accident: भीषण रेल हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर 120 से सबसे ज्यादा घायल

घटना की जानकारी के बाद रेलवे के आल्हा अधिकारी और राज्य के प्रमुख मंत्री के द्वारा घटना का जायजा लेते हुए रेल हादसे में हुए प्रभावितों के लिए राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। बचाव दल मौके पर पहुंचकर ट्रेन की बोगियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला है। कुछ प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक यह हादसा रात लगभग 9:30 बजे के आसपास हुआ है हादसे के दौरान ट्रेन के पटरी से उतर जाने और आपस में बगियां की टक्कर से काफी जोर से आवाज आ रही थी इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों के द्वारा भी चेक पुकार की जा रही थी।

Big Train Accident: भीषण रेल हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर 120 से सबसे ज्यादा घायल

यह नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या जा रही थी तभी बिहार के बक्सर के पास रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हादसे का शिकार हुई है घटना की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने ली है और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है मुख्यमंत्री विश्व शर्मा लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं।

Big Train Accident: भीषण रेल हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर 120 से सबसे ज्यादा घायल

वहीं बिहार  सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी घटना की जानकारी लेकर राज्य और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन तथा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिया है। श्री तेजस्वी ने रेलवे प्रबंधन के अलावा बक्सर जिले के जिला प्रशासन से भी घटना पर को गंभीरता से लेने के लिए निर्देशित किया है। हादसे में घायलों को राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here