Big Breaking: CM शिवराज का एक और मास्टर स्ट्रोक,आज शाम मैहर दौरे के दौरान मैहर को जिला बनाने करेंगे घोषणा?

Editor in cheif
3 Min Read
सतना/मैहर (संवाद)।विधानसभा चुनाव के कुछ दिनों पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान फिर एक मास्टर स्ट्रोक लगा सकते है।जिसमे वह आज शाम सतना जिले के मैहर दौरे के दौरान मैहर को नया जिला बनाने की घोषणा कर सकते है।इस तरह चुनावी वर्ष में विधानसभा चुनाव और मध्यप्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए पूरे प्रदेश में सीएम की घोषणाओं का दौर जारी है।
दरअसल मध्यप्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में मध्य प्रदेश की सत्तारूढ बीजेपी और सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा एक बार फिर मध्य प्रदेश में काबिज होने लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए जहां वह पूरे प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं अनेकों योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में रही सही कसर को भी पूरा करने में जुटे हैं। योजनाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश की आम जनता को भी विभिन्न प्रकार के लाभ पहुंचाने में जुटे हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरे कर विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन और लोकार्पण में भी जुटे हैं। मध्य प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए जहां वह लाडली बहना योजना प्रारंभ कर प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को ₹1000 प्रति महीने उनके खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में 2023 के चुनाव में सरकार बनाने कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए वह कई जिलों को अलग कर नए जिले की भी स्थापना कर रहे हैं। जहां वह रीवा जिले से मऊगंज को अलग कर नया जिला बना दिया है। वही छिंदवाड़ा जिले  को भी दो भागो में बांट दिया है, जिसमें पांढुर्ना को नए जिले के रूप में बीते दिनों घोषणा की है, और इसे अमल में लाने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अब बिना के एक और जिले को दो भागों में करने की जानकारी मिली है जहां वह बहु प्रतीक्षित मांग को पूरा करने जा रहे हैं जिसमें सतना जिले से अलग कर मां शारदा की नगरी मैहर को नया जिला बनाने आज 27 जुलाई को कम अपने दौरे के दौरान घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के द्वारा बीते कई वर्षों से मैहर को जिला बनाए जाने की मांग की जा रही थी, इसके लिए मैहर के निवासियों ने मैहर जिला बनाए जाने संघर्ष समिति का भी गठन किया था।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *