Big Breaking: रमदहा वाॅटर फाल में डूबे 7 लोग, पिकनिक मनाने गए थे लोग

Editor in cheif
3 Min Read
कोरिया CG (संवाद)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में स्थित रमदहा फाल में पिकनिक मनाने गए 7 लोंगो के डूबने की खबर है। 1 व्यक्ति शव बरामद बाकी लोंगो को रेस्क्यू टीम तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की सीमा में बने रमदहा फाल में सिंगरौली जिले के बैढ़न इलाके से पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के 7 लोग लोग फाल में डूब गए है। जिनमे 1 का शव बरामद कर लिया गया है और 1 की हालत गंभीर बताई जा रही बाकी 5 लोंगो का अभी तक पता नही चल सका है। जिला आपदा प्रबंधन के द्वारा बाकी 5 लोंगो की तलाश की जा रही है।
इस घटना की पुष्टि जनकपुर एसडीएम मूलचंद चोपड़ा के द्वारा की गई । रमदहा वाटरफॉल में अभी तक हुई यह एक बड़ी घटना बताई जा रही है।
इसके कुछ दिन पहले इसी रमदहा फाल में उमरिया जिले के मानपुर के कुछ युवक पिकनिक मनाने गए जहां उनके साथ भी ऐसी ही बड़ी घटना घट गई जिसमें कई लोंगो की जान चली गई थी।
रमदहा वाटर फॉल में डूबे लोंगो में श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 22 वर्ष निगाही थाना नवानगर सिंगरौली,  
हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी थाना नवानगर सिंगरौली, 
श्रद्धा सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 14 वर्ष निगाही थाना नवानगर जिला सिंगरौली, 
अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत थाना जयंत सिंगरौली,
ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 वर्ष माजन मोड़ थाना बैढन जिला सिंगरौली,
सुलेखा सिंह पति ऋषभ सिंह उम्र 22 वर्ष माजन मोड़ थाना बैढन जिला सिंगरौली,
रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 26 वर्ष जयंत थाना जयंत जिला सिंगरौली, 
वाटरफॉल में डूबे 7 लोगों में से अभी तक ऋषभ सिंह एवं अभय सिंह का कोई रता पता नहीं चल पाया है। जबकि सुलेखा सिंह को सुरक्षित बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
बता दे कि रमदहा फाल  बनास नदी पर एक बहुत ही सुंदर झरना है जो भरतपुर जनपद पंचायत में स्थित है। दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान कई नागरिक पिकनिक के लिए यहां आए हैं। यह जलप्रपात पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से विकसित है जो वर्षा के दिनों में अपनी सौंद्रयता बिखेरता है। चूँकि यह जलप्रपात पूरी तरहसे प्राकृतिक है इसलिए यहाँ के लोकल नागरिक ही इसके बारे अच्छी तरह से परिचित है।
Photo:google
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *