Big Breaking: सीएम अरविंद केजरीवाल 15 दिन की न्यायिक हिरासत में,भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल

0
588
नई दिल्ली (संवाद)। बड़ी खबर नई दिल्ली से आई है जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले में मनी लॉड्रिंग के चलते ED के द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसकी सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट में सुनवाई के बाद आज सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। जिसमें अब वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहेंगे।

Big Breaking: सीएम अरविंद केजरीवाल 15 दिन की न्यायिक हिरासत में,भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल

दरअसल अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए आबकारी नीति में बदलाव और उसके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के द्वारा गिरफ्तार किया गया था। बीते दिनों एड के द्वारा सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था और रिमांड मांगी गई थी कोर्ट के द्वारा पूछताछ के लिए एड को रिमांड दिया गया था जिसकी समय सीमा कल 31 मार्च को समाप्त हो गई।

Big Breaking: सीएम अरविंद केजरीवाल 15 दिन की न्यायिक हिरासत में,भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल

इसके बाद आज सोमवार 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पुनः नई दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट के द्वारा मामले की सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है। इसके बाद संभवत यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल 15 अप्रैल तक के लिए भेजा जाएगा.?

Big Breaking: सीएम अरविंद केजरीवाल 15 दिन की न्यायिक हिरासत में,भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल

बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार के द्वारा आबकारी नीति में बदलाव करके दिल्ली के दक्षिण समूह के ठेकेदारों से 100 करोड़ कमीशन के तौर पर रिश्वत मांगी गई थी। यह पैसा पंजाब और गोवा के चुनाव में भी खर्च किए जाने की जानकारी है। इसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा गिरफ्तार किया गया था इसके पहले अरविंद केजरीवाल सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सांसद संजय सिंह सहित अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है जो वर्तमान में जेल में बंद हैं।

Big Breaking: सीएम अरविंद केजरीवाल 15 दिन की न्यायिक हिरासत में,भेजे जाएंगे तिहाड़ जेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here