Bhopal News: भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का Transfer,बदले गए 8 प्रशिक्षु वन अधिकारी,विवेक सिंह (भावसे) को भेजा गया बांधवगढ़

0
1102
भोपाल (संवाद)। मध्य प्रदेश शासन वन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापन की गई है। जिसमें आठ वन अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से नवीन पदस्थापना के लिए अस्थाई तौर पर आदेशित किया गया है। जिसमें विवेक सिंह भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सहायक वन मंडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई है।
इसी तरह प्रदेश भर के वन मंडलों में आठ भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी पदस्थ किए गए हैं, जिनमे-
सचिन एच नादागड्डी को सामान्य वन मंडल सीधी से उप वन मंडलाधिकारी बिजावर छतरपुर।
सुश्री अमिया कवि को वन मंडल नर्मदा पुरम से उप वन मंडलाधिकारी टीकमगढ़। 
मीना अवधेश कुमार को उत्तर वन मंडल बालाघाट से उप वन मंडकधी8 सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद। 
सुश्री गीतांजलि जे. को उत्तर वन मंडल सिवनी से उप वन मंडलाधिकारी गुना। 
सुजीत के पाटिल को दक्षिण वन मंडल सागर से उप वन मंडलाधिकारी बरमान नौरादेही वन मंडल।
राजेश खन्ना टी. को पूर्व वन मंडल मंडला से उप वन मंडलाधिकारी वन मंडल चंदेरी अशोकनगर। 
पूजा नागले को पश्चिमी वन मंडल बैतूल से उप वन मंडल अधिकारी रीवा 
विवेक सिंह को उत्तर वन मंडल शहडोल से सहायक वन संरक्षक अधिकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पदस्थ किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here