Bhind News: जमीनी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी,गोली लगने 3 लोग गंभीर रूप से घायल

0
504
भिंड (संवाद)। जिले के हीरालाल पुरा गांव में 55 बीघा जमीन की खातिर परिवार के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में गोली लगने से पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। जबकि कुल्हाड़ी का डंडा लगने से एक बुजुर्ग भी घायल हो गया। चारो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ दो की हालत गंभीर होने से ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया।

Bhind News: जमीनी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी,गोली लगने 3 लोग गंभीर रूप से घायल

दरअसल देहात थाना क्षेत्र के हीरालाल के पुरा में एक परिवार में जमीन के बंटबारे को लेकर सालों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पहले भी झगड़े हो चुके है। एक पक्ष का कहना है कि जमीन का बँटबारे के बगैर दूसरा पक्ष आज खेत मे ट्रॉली से मिट्टी डाल रहा था। जिसको रोकने का प्रयास किया। नही माने तो आधा दर्जन से अधिक लोगो ने मिलकर हमला कर दिया। कट्टे से जमकर फायरिंग की।

Bhind News: जमीनी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी,गोली लगने 3 लोग गंभीर रूप से घायल

जिसकी गोली लगने से अजय,गोलू, सुनील घायल हो गए। इस दौरान बचाने आए बुजुर्ग तेज नारायण को कुल्हाड़ी के डंडे से मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई। सभी घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ दो की हालत गभीर होने से ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस ने सभी हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही शुरू है।

Bhind News: जमीनी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी,गोली लगने 3 लोग गंभीर रूप से घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here