Assembly Election: हाई प्रोफाइल सीट मानपुर पर रहेगी प्रदेश की नजर,यहां जानिए आखिर क्यों है मानपुर हॉट सीट

Umaria (संवाद)। मध्य प्रदेश में जहां विधानसभा चुनाव का डंका बज चुका है, और मतदान का समय एक महीने से भी कम बचा है। ऐसे में प्रदेश के दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने जोर-शोर से लगना शुरू कर दिया है। राजनीतिक दलों के द्वारा जहां प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है वही घोषित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी मैदान में डट चुके हैं। उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा की बात करें तो यह सीट प्रदेश की प्रमुख और हॉट सीट मानी जा रही है। लेकिन क्या इस बार यहां का चुनाव त्रिकोणीय या चतुर्थकोणीय मुकाबला होने की संभावना है.?
Contents
Assembly Election: हाई प्रोफाइल सीट मानपुर पर रहेगी प्रदेश की नजर,यहां जानिए आखिर क्यों है मानपुर हॉट सीटAssembly Election: हाई प्रोफाइल सीट मानपुर पर रहेगी प्रदेश की नजर,यहां जानिए आखिर क्यों है मानपुर हॉट सीटAssembly Election: हाई प्रोफाइल सीट मानपुर पर रहेगी प्रदेश की नजर,यहां जानिए आखिर क्यों है मानपुर हॉट सीटAssembly Election: हाई प्रोफाइल सीट मानपुर पर रहेगी प्रदेश की नजर,यहां जानिए आखिर क्यों है मानपुर हॉट सीटAssembly Election: हाई प्रोफाइल सीट मानपुर पर रहेगी प्रदेश की नजर,यहां जानिए आखिर क्यों है मानपुर हॉट सीटAssembly Election: हाई प्रोफाइल सीट मानपुर पर रहेगी प्रदेश की नजर,यहां जानिए आखिर क्यों है मानपुर हॉट सीट
दरअसल जिले की दोनों विधानसभा सीटों में मानपुर विधानसभा की बात करें तो यहां पर 2008 के परिसीमन के बाद से लगातार बीजेपी की उम्मीदवार सुश्री मीना सिंह चुनाव जीतते आई है। इतना ही नहीं सुश्री मीना सिंह इस क्षेत्र से सन 2008, 2013 और 2018 के चुनाव में हैट्रिक भी लगा चुकी है। लेकिन इस बार 2023 का चुनाव बेहद दिलचस्प होने की संभावना है। इस बार मानपुर विधानसभा क्षेत्र से जहां लगातार तीन बार की विजेता और मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री रही सुश्री मीना सिंह के सामने कांग्रेस पार्टी से स्थानीय प्रत्याशी तिलक राज सिंह को टिकट दी गई है। तो वहीं आम आदमी पार्टी से नगर परिषद पाली की पार्षद और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कोल भी मैदान में है।
मानपुर विधानसभा सीट प्रदेश की प्रमुख हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है, और यह सीट इसलिए भी हाई प्रोफाइल हो जाती है क्योंकि इस सीट से मध्यप्रदेश की कद्दावर भाजपा नेत्री और सरकार में कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह का क्षेत्र है। इसलिए यह सीट हॉट सीट मानी जा रही है, और प्रदेशभर की नजर यहां रहने वाली है। मीना सिंह ने लगातार तीन बार इस सीट से अच्छे मतों से चुनाव जीता है और शायद यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें चौथी बार उम्मीदवार बनाया है। हालांकि संगठन के द्वारा कराए गए तमाम सर्वे में भी मीना सिंह का नाम पहले स्थान पर ही रहा है। कुल मिलाकर यह कहा जाए की मीना सिंह की मानपुर क्षेत्र से दावेदारी के लिए सर्वे में भी वह अग्रणी रही है।
वहीं कांग्रेस पार्टी के द्वारा पहली बार मानपुर क्षेत्र के इसी इलाके के स्थानीय उम्मीदवार तिलकराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके पहले भी सन 2018 में कांग्रेस पार्टी ने तिलकराज सिंह को उम्मीदवार बनाया था और उनकी टिकट भी फाइनल कर दी गई थी। लेकिन येन वक्त पर उनकी टिकट बदलकर सुश्री ज्ञानवती सिंह को दे दी गई थी। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तिलकराज सिंह पूर्व में जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं, इसके अलावा उनकी क्षेत्र में भी अच्छी पकड़ मानी जा रही है।चूंकि इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मानपुर विधानसभा के लिए इसी इलाके मानपुर क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है इसलिए स्थानीय प्रत्याशी होने का भी फायदा उन्हें मिल सकता है।
वहीं मानपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के द्वारा नगर पालिका पाली की पार्षद और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कोल को उम्मीदवार बनाया है। बताते चलें कि उषा कोल पूर्व में बीजेपी की ही कार्यकर्ता रही है। इन्होंने सन 2016-17 में बीजेपी पार्टी से ही चुनाव लड़कर नगर पालिका पाली के अध्यक्ष बनी थी। लेकिन 2022 के नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने इन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया जिसके कारण उषा कोल ने पार्षद का चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ा था और उनकी जीत भी हुई थी। इसके बाद उषा ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी।अब वह मानपुर विधानसभा का चुनाव भी आम आदमी पार्टी लड़ रही है। बताया गया कि उषा कोल के साथ पाली नगर और आसपास के क्षेत्र के कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ हैं। वहीं मानपुर क्षेत्र की विधायक और सरकार में मंत्री मीना सिंह से नाराज लोगों का भी समर्थन उषा को प्राप्त है।
इसके अलावा एक और बड़ी बात और सामने आ रही है जिसमें यह की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से पार्टी के पदाधिकारी रहे राधेश्याम काकुड़िया नामक व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने की बात सामने आई है। बताते चलें कि यह वही राधेस्याम नमक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता हैं जिन्होंने बीते दिनों जिला मुख्यालय के रानी दुर्गावती चौक में प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस से जमकर झड़प की थी। इसके बाद इनके द्वारा पुलिस के साथ बर्बरता से मारपीट की थी, जिसमें कई पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। हालांकि उसके बाद से राधेश्याम ककोड़िया जिला जेल उमरिया में बंद है। इनके ऊपर पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। बताया गया है कि काकुड़िया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जेल में बंद रहते हुए चुनाव लड़ेंगे। हालांकि ककोड़िया की उम्मीदवारी चुनाव में रहेगी ही इसकी पुष्ट जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इतना जरूर है कि इस बात की चर्चा जिले में हो रही है।
बहरहाल इस बार का चुनाव किस करवट बैठेगा,यह तो समय के गर्त में है। लेकिन इतना जरूर है कि इस हाई प्रोफाइल सीट में मुकाबला इस बार कुछ ज्यादा दिलचस्प होने वाला है।चूंकि एक तरफ बीजेपी की कद्दावर, वरिष्ठ नेत्री और मौजूदा सरकार में मंत्री सुश्री मीना सिंह का मानपुर क्षेत्र गढ़ माना जाता है और उनके गढ़ को तोड़ पाना आसान नहीं है। देखना होगा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार तिलक राज सिंह, आम आदमी पार्टी की ऊषा कोल और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभावित उम्मीदवार राधेश्याम ककोड़िया मीना सिंह के गढ़ में कितना सेंध लगा पाते हैं.?
Leave a comment