Assembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारी

Editor in cheif
5 Min Read
Umaria (संवाद) मध्यप्रदेश में जहां विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल बच चुका है। चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव संपन्न कराने सारी तैयारियां की जा चुकी है, इसी के साथ चुनाव आयोग ने प्रदेश में आचार संहिता लागू करते हुए चुनाव की तिथियां का ऐलान कर दिया है।वहीं तमाम राजनीतिक पार्टियों के द्वारा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन जारी है कांग्रेस पार्टी के द्वारा भी मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए पहली सूची में 130 नाम तय कर लिए हैं, बस ऐलान होना शेष रह गया है।

Assembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारी

Contents
Assembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारीAssembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारीAssembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारीAssembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारीAssembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारी
दरअसल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान 17 नवंबर को संपन्न कराए जाने हैं, जिसके लिए 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्र भरने और जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।चूंकि मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अब बेहद करीब हैं ऐसे में राजनीतिक दलों के द्वारा प्रत्याशियों के चयन को लेकर अंतिम मंथन किया जा रहा है। प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के द्वारा जहां 4 सूची के माध्यम से 136 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस पार्टी अब तक पहली सूची भी जारी नहीं कर सकी है।

Assembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारी

हालांकि कांग्रेस पार्टी भी इस विधानसभा 2023 के चुनाव में पूरी तरीके से तैयार दिखाई देती है पार्टी के द्वारा मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए लगातार कई दिनों से मंथन किया जा रहा है जिसमें यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि कांग्रेस के द्वारा मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा सीटों के लिए पहली सूची में 130 सीटों पर नाम तय कर लिए है। शेष 100 सीटों के लिए कुछ दिनों बाद दूसरी सूची में नाम शामिल किए जाने की संभावना जताई गई है।

Assembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारी

कांग्रेस पार्टी की 130 विधानसभा सीटों वाली पहली सूची में मौजूदा विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। हालांकि कुछ मौजूदा विधायक उम्र दराज और अस्वस्थ होने के कारण चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है लेकिन इन सीटों में वह अपने ही बेटे या परिवार के किसी सदस्य को विधानसभा का टिकट देने की बात रखी है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पुराने चेहरों को भी शामिल किया गया है,जिन्हें भले ही पिछले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बताया गया कि 130 सीटों वाली सूची को फाइनल किया जा चुका है संभवत नवरात्रि के पहले दिन सूची जारी की जा सकती है।

Assembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की इस संभावित पहली सूची में उमरिया जिले की दोनों विधानसभा सीट यानी बांधवगढ़ 89 और मानपुर 90 विधानसभा के उम्मीदवारों को शामिल नहीं किया गया है। उमरिया जिले की दोनों विधानसभा सीटों के नाम कांग्रेस की दूसरी सूची में रखे जाने की जानकारी मिली है। कांग्रेस की पहली सूची में मुख्य रूप से छिंदवाड़ा से कमलनाथ, भोपाल दक्षिण से पीसी शर्मा, राऊ से जीतू पटवारी, राघवगढ़ से जयवर्धन सिंह, बड़वारा से विजय राघवेंद्र सिंह, बहोरीबंद से सौरभ सिंह, पुष्पराजगढ़ से फुन्देलाल लाल मार्को, शाहपुरा से भूपेंद्र मरावी डिंडोरी से ओंकार सिंह मरकाम सहित अन्य कई नाम शामिल हो सकते हैं।

Assembly Election: यहां जानिए कांग्रेस की पहली सूची में उमरिया की सीटों का नाम शामिल है या नहीं? संभवतः नवरात्रि के पहले दिन होगी 130 नामों वाली पहली सूची जारी

कांग्रेस पार्टी की 130 नाम वाली पहली सूची के लिए कल शनिवार को AICC मुख्यालय नई दिल्ली में अंतिम बैठक होने वाली है जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला,ओमकार सिंह मरकाम सहित अन्य लोग शामिल रहेंगे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *