कांग्रेस का सदस्य बनना गर्व और सम्मान का प्रतीक, युवाओं से अभियान मे हिस्सा लेने की अपील

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया। कांग्रेस के सांथ अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे तथा उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु राहुल गांधी की मंशानुसार इस बार संगठन द्वारा विशेष रणनीति बनाई गई है। इसी तारतम्य मे युवा कांग्रेस संगठन चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उक्ताशय की जानकारी जबलपुर जोन के यूथ कॉर्डिनेटर अंकित यादव ने गत दिवस एक पत्रकारवार्ता मे दी।
उन्होने कहा कि कांग्रेस देश का संबसे पुराना राजनैतिक संगठन है, जिसके नेतृत्व मे जनता द्वारा आजादी की लड़ाई लड़ी गई। पार्टी के असंख्य नेताओं ने भारत की एकता-अखण्डता और नवनिर्माण मे अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे महान संगठन का सदस्य बनना अपने आप मे गर्व और सम्मान का प्रतीक है। वार्ता मे पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, युकांध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू, प्रवक्ता अशोक गौंटिया , विक्रम सिंह,विनीत सिंह,अभिनय सिंह,अयाज खान, रोहित तिवारी, आयूष सिंह,पारस प्रजा पती पुष्पेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर जिले मे नेता बनो-नेता चुनो अभियान लांच किया गया।

27 अप्रैल से नामांकन

यूथ कॉर्डिनेटर अंकित यादव ने बताया कि युवा कांग्रेस निर्वायन के तहत नामांकन 27 अप्रेल से शुरू होकर 6 मई को समाप्त होगा। अपराधिक गतिविधियों मे लिप्त लोगों को पदाधिकारी नहीं बनाया जायेगा। ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध 1000 रूपये की फीस जमा कर 11 मई से 11 जून तक आपत्ति की जा सकेगी। इस पर फैंसला डीसीसी एवं आईवाईसी द्वारा स्क्रूटनी मे किया जायेगा। मेंम्बरशिप 11 मई से 11 जून तक एप द्वारा की जायेगी। नये मेम्बर पदाधिकारी का चुनाव लडऩे के सांथ ही वोटिंग भी कर सकेंगे।
यूथ कांग्रेस के सदस्य तथा पदाधिकारी वही लोग होंगे जिनकी जन्मतिथि 27 अप्रेल 1990 से 26 अप्रेल 2007 (आयु 18 से 35) के बीच हो। इस प्रक्रिया के तहत प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष तथा ब्लाक अध्यक्षों के चुनाव कराये जायेंगे। जोनल यूथ कॉर्डिनेटर अंकित यादव ने जिले के युवाओं से कांग्रेस के सदस्यता अभियान तथा निर्वाचन प्रक्रिया मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *