उमरिया। मध्य प्रदेश शासन नगरीय निकाय के द्वारा एल्डर मयंक की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं जिसमें नगर पालिका उमरिया, नगर परिषद नौरोजाबाद, पाली, चंदिया और मानपुर में एल्डरमैंनों की नियुक्ति कर दी गई है।
मध्य प्रदेश शासन नगरीय निकाय विभाग के द्वारा नगर पालिका उमरिया के लिए नियुक्त किए गए एल्डर मैन में श्रीमती रश्मि द्विवेदी पति विवेक द्विवेदी, दिवाकर सिंह पिता रुक्मण रमन सिंह, हेमलता राय पति आशीष राय, सुनील खटीक और नरेंद्र देव बगड़िया को शामिल किया गया है।
नगर पालिका पाली में– प्रदीप सोनी, कामता विश्वकर्मा, सुधीर मोटवानी, श्रीमती वंदना यादव,सुशांत सक्सेना और कमल सिंह को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद नौरोजाबाद में- झाला नरेश पटेल, गणेश सिंह, शिव नारायण गौतम, श्रीमती तीर्थवती कोल को एल्डरमैन बनाया गया है।
चंदिया नगर परिषद में– श्रीमती राजकुमारी तिवारी, राकेश वर्मा, गोविंद कोल और संजय यादव को एल्डर में नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद मानपुर में हरीश विश्वकर्मा, रसिक खंडेलवाल, राम निधि शुक्ला और अमर बैग को शामिल किया गया है।