एडवोकेट पुष्पराज सिंह ने 8 वीं बार अध्यक्ष का चुनाव जीतकर रचा इतिहास

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। उमरिया के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट पुष्पराज सिंह ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव 8 वीं बार जीतकर इतिहास रच दिया है। लगातार आठ बार से पुष्पराज सिंह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीते आ रहे हैं। उनके इस जीत ने न सिर्फ उनकी ईमानदारी कार्यशाली व्यवहार और लोकप्रियता की जीत है बल्कि जिले के लिए यह एक  बड़ा उदाहरण है।
आज 10 जून मंगलवार को जिला न्यायालय में संपन्न हुए अधिवक्ता संघ के चुनाव में कल 340 अधिवक्ताओं को वोट डालने का अधिकार रहा है। जिसमें 327 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में रहे जिसमे एडवोकेट पुष्पराज सिंह, दिवाकर सिंह, रामचरित मिश्रा और सज्जन आजाद मैदान में रहे।
अधिवक्ताओं के द्वारा डाले गए वोटो की गिनती आज देर शाम संपन्न की गई जिसमें एडवोकेट पुष्पराज सिंह को 138, एडवोकेट दिवाकर सिंह को 125, रामचरित मिश्रा को 36 और सज्जन आजाद को 23 वोट प्राप्त हुए। इस तरीके से एडवोकेट पुष्पराज सिंह ने एक बार फिर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। एडवोकेट पुष्पराज सिंह ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का चुनाव लगातार आठवीं बार जीतकर उमरिया जिला न्यायालय के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *