Accident: भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर घायल,पहाड़ से नीचे गिरी कार के उड़े परखच्चे

0
1290
Umaria (संवाद)। जिले के घुनघुटी क्षेत्र में पिकनिक मानकर लौट रहे एक ही परिवार के 6 सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक परिवार पिकनिक मानकर लौट रहा था तभी बड़ी तुम्मी के पहाड़ से कार नीचे गिर गई जिसमे कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

Accident: भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर घायल,पहाड़ से नीचे गिरी कार के उड़े परखच्चे

मिली जानकारी के मुताबिक घटना में शहडोल निवासी विपुल रजवानी, पिता अजय रजवानी, नितिन रजवानी, बेटी कशिश रजवानी, सूती लालवानी,आयुषी लालवानी, खुशी जेठानी घायल बताए जा रहे है। बताया गया कि परिवार पिकनिक मनाने उमरिया जिले के घुनघुटी के नजदीक बड़ी तुम्मी गया था जहां से लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

Accident: भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर घायल,पहाड़ से नीचे गिरी कार के उड़े परखच्चे

बताया गया कि पिकनिक मानकर लौट रहे परिवार की कार बड़ी तुम्मी के पहाड़ से नीचे गिर गई।इस भीषण एक्सिडेंट में कार के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से कर में फंसे लोगों को बाहर निकल गया और आनन फानन में उनके चिकित्सीय की इलाज के लिए शहडोल भेजा गया है।

Accident: भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर घायल,पहाड़ से नीचे गिरी कार के उड़े परखच्चे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here