
जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने संत रविदास जयंती कार्यक्रम के आयोजन की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
उमरिया (मानपुर)। प्रदेश शासन की जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने 16 फरवरी को जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों मे आयोजित होने वाले संत रविदास जयंती कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों की एनआईसी उमरिया मे समीक्षा की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु पांच सदस्यीय जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है ।

कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन उमरिया मे किया जाएगा। जनपद पंचायत मानपुर मे जनपद स्तरीय कार्यक्रम सिगुड़ी चौराहे मे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेलीवीजन के माध्यम से या मोबाईल के माध्यम से देखा एवं सुना जा सकेगा। संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कृषि विभाग एवं एनआरएलएम के पांच पांच हितग्राहियों को लाभांश का वितरण किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए भजन मण्डली का चिन्हांकन कर लिया गया है। कार्यक्रम मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अतिथियों द्वारा संत रविदास के छायाचित्र पर दी प्रज्जवलन , अतिथियो एवं संतों का स्वागत, अतिथियों एवं कलेक्टर उमरिया का उदबोधन, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण , भजन मण्डली द्वारा संत रविदास के गीतों का गायन , संतों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर उमरिया एनआईसी कंद्र मे विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ईला तिवारी, जिला समन्वयक ग्रामीण आजीविका मिशन प्रमोद शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Leave a comment