उमरिया/मंडला (संवाद)। कल शुक्रवार को नेशनल पार्क कान्हा से 8 नग बारहसिंघा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाए जाने थे, जिसके लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की विशेष टीम और रेस्क्यू टीम कान्हा नेशनल पार्क पहुंचकर सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए 8 नग बारहसिंघा को विशेष वाहन में लेकर रवाना हुई थी। जो लगभग 60 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर अचानक गायब हो गए। अब उनके द्वारा मामले में पर्दा डालने और मामले को दबाने के लिए लगातार झूठ बोला जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेष टीम जो बारहसिंघा लाने कान्हा नेशनल पार्क पहुंची थी। वह टीम लगभग 12:15 बजे 8 नग बारहसिंघा को वन्य प्राणियों को लाने और ले जाने वाले विशेष वाहन (केज) में रखकर सारे नियम प्रोटोकॉल और पूरी औपचारिकताओ को पूर्ण करने के बाद वहां से रवाना हुए थे। कान्हा से रवाना होने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था की शाम 5:30 बजे के आसपास बांधवगढ़ की टीम 8 नग बारहसिंघा लेकर बांधवगढ़ पहुंच जाएगी। बांधवगढ़ में बारहसिंघा आने को लेकर वन्यजीव प्रेमियों में खासा उत्साह रहा है।
