उमरिया/मंडला (संवाद)। बड़ी खबर कान्हा नेशनल पार्क से आ रही है। जहां 8 बारहसिंघा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाए जाने थे। इसके लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की एक टीम बारहसिंघा को लाने कान्हा नेशनल पार्क भी गई हुई थी। बताया जा रहा है कि कान्हा नेशनल पार्क में बांधवगढ़ प्रबंधन की टीम सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए 8 नग बारहसिंघा लेकर एक विशेष वाहन ेके माध्यम से कान्हा नेशनल पार्क से निकल चुकी थी जिसे आज शाम 5 बजे तक पहुंच जाना था। लेकिन वह अभी तक नहीं पहुंची।
