उमरिया (संवाद)। कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में शामिल होने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार और शिवराज सिंह चौहान को घेरा है।कमलनाथ ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश भर में चलाई जा रही विकास यात्रा को प्रदेश से उनकी निकास यात्रा बताई है।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को सुबह 11 बजे उमारिया पंहुचे जहां उन्होंने रोड शो के बाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया,पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान की भाजपा सरकार को पैसे के दम पर खरीदफरोख्त करके बनाई हुई सरकार करार दिया है।कमलनाथ ने कहा है आज सरकार में चारो ओर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार हावी है। पूरे प्रदेश को सट्टा और जुआं का गढ़ बना दिया गया है। सरकारी एजेंसियां मोटा कमीशन लेकर बड़े बड़े टेंडर दे रही और सभी निर्माण कार्य अधूरे है।

उन्होंने किसानों के डिफाल्टर होने के सवाल पर कहा कि यह भाजपा की देन है, कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी योजना लागू की थी, जिसे भाजपा ने बंद कर दिया।जिसके कारण किसान परेशान हुए उन्हें डिफाल्टर होना पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लाडली बहन योजना के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह को चुनाव के समय पर जनता की याद आती है और चुनाव के बाद वे किये गए वादों को भूल जाते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सामुदायिक भवन में आयोजित मण्डलम और सेक्टर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने पंहुचे जहां उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि हम 20 वर्षों से सत्ता के वनवास में है। लेकिन सेक्टर और बूथ हमारी दो महत्वपूर्ण कड़ी है जिनके सहारे जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने सभी से आगामी चुनाव में एकजुट होकर पार्टी को जीत दिलाने की अपील की है।इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस की आयोजित जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेने रवाना हो गए।

कमलनाथ ने जन आक्रोश रैली में भाजपा सरकार पर लगाये गम्भीर आरोप

उमरिया के बस स्टैंड में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष,पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने भाजपा की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबो के हक पर डाला डाल रही है। हमने 27 लाख किसानों का कर्जा मार्फ किया था।भाजपा ने किसानों को डिफाल्टर बनाया है।हमारे विधायको को खरीद फरोख्त से सौदेबाजी कर शिवराज सरकार बनी है जिसे आगामी विधानसभा के चुनावों में जनता देगी जबाब देगी।
