अजय सिंह उमरिया तो रमेश सिंह अनूपपुर के बने जिला कांग्रेस अध्यक्ष,देखिये किस जिले में हुई किसकी नियुक्ति

Editor in cheif
1 Min Read
नई दिल्ली (संवाद)। कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित अध्यक्षों के बदले जाने की जानकारी आई है इसके पहले काफी लंबे समय से मध्यप्रदेश में जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बदले जाने का इंतजार रहा है और आखिरकार वह दिन आ ही गया जब ऑल इंडिया कमेटी नई दिल्ली ने जिलो के कांग्रेस अध्यक्ष की पदस्थापना और नियुक्ति की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी संगठन प्रभारी मध्य प्रदेश केसी वेणुगोपाल के द्वारा जारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अकबर रोड नई दिल्ली के लेटर हेड में मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों की नई नियुक्ति की गई है।हालांकि कुछ जिलों में इसके पहले भी बदलाव हो चुका था,जिन्हें यथावत रखा गया है। लेकिन कई जिलों में यह बदलाव बहुप्रतीक्षित रहा है। उन जिलों में अब नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में उमरिया जिले में पूर्व विधायक अजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वही अनूपपुर जिले का कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा कटनी जिले में कटनी सिटी के लिए विक्रम खमपरिया और कटनी ग्रामीण के लिए करण सिंह चौहान की नियुक्ति की गई है।

Contents
नई दिल्ली (संवाद)। कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित अध्यक्षों के बदले जाने की जानकारी आई है इसके पहले काफी लंबे समय से मध्यप्रदेश में जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बदले जाने का इंतजार रहा है और आखिरकार वह दिन आ ही गया जब ऑल इंडिया कमेटी नई दिल्ली ने जिलो के कांग्रेस अध्यक्ष की पदस्थापना और नियुक्ति की है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी संगठन प्रभारी मध्य प्रदेश केसी वेणुगोपाल के द्वारा जारी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अकबर रोड नई दिल्ली के लेटर हेड में मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों की नई नियुक्ति की गई है।हालांकि कुछ जिलों में इसके पहले भी बदलाव हो चुका था,जिन्हें यथावत रखा गया है। लेकिन कई जिलों में यह बदलाव बहुप्रतीक्षित रहा है। उन जिलों में अब नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में उमरिया जिले में पूर्व विधायक अजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वही अनूपपुर जिले का कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा कटनी जिले में कटनी सिटी के लिए विक्रम खमपरिया और कटनी ग्रामीण के लिए करण सिंह चौहान की नियुक्ति की गई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *