उमरिया (संवाद)। जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र धमोखर अंतर्गत रायपुर बीट में मवेशियों को चराने जंगल के नजदीक गए चरवाहे पर टाइगर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा टाइगर रिजर्व प्रबंधन को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में घायल चरवाहे को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में जानकारी अनुसार बाघ ने मवेशी संचालक रतन चौधरी के पालतू मवेशी बैल को किल किया था। इस खबर के बाद मवेशी पालक स्थानीय सकरिया निवासी रतन पिता धम्मा चौधरी उम्र 44 वर्ष अपने भतीजे दीपचंद रैदास एवम अपने भाई महिपाल रैदास के साथ घटना स्थल पहुंचा और बाकी मवेशियों को स्थल से पृथक करने का प्रयास करने लगा।इसी दौरान झाड़ में छिपा टाइगर हमला कर दिया।इस घटना में रतन चौधरी गम्भीर रुप से घायल हो गया है।
