उमरिया (उमरिया)। जिले में दीपावली के दूसरे दिन परीवा के रोज दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के लोगों में से एक बच्ची को डूबता देख उसके भाई ने डैम में छलांग लगा दी जिसमें उसके गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। उसकी मौत के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
दरअसल दीपावली के तीसरे दिन परीवा यानी बुधवार के रोज जिला मुख्यालय से नजदीक ग्राम सिमरिया के निवासी एक ही परिवार के लोग पिकनिक मनाने मुड़ गुड़ी डैम गए थे।जिसमे आयुष पिता कमलेश सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरिया की मुडगुड़ी डैम में डूबने से मृत्यु हो गई है। बताया गया कि गांव के क़ई परिवार पिकनिक मनाने मुड़गुड़ी डैम गए थे,इसी बीच दो बच्चे किन्ही कारणों से पानी मे गिर गए,बच्चो को पानी में डूबता देख आयुष ने गहरे पानी मे छलांग लगा दी।
इस बीच दोनो बच्चों को तो बचा लिया गया परन्तु आयुष गहरे पानी में डूब गया और उसकी मृत्यु हो गई।इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार और पूरा गांव हादसे के बाद गहरे सदमे में है। घटना के संबंध में बताया गया कि सेमरिया निवासी भूपेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह सहित क़ई परिवार के लोग परीवा मनाने गांव से 20 किमी दूर मुड़गुड़ी डैम पिकनिक मनाने गए थे। इसी बीच बच्चों का नहाने का मन किया, तभी ये सभी बच्चे मुडगुड़ी डैम में नहाने चले गए,इस बीच पारिवारिक बहन महक सिंह गहरे पानी मे चली गई और वह पानी मे डूबने लगी। बहन को गहरे पानी मे जाता देख आयुष सिंह अनहोनी की आशंका से पानी मे छलांग लगा दिया और धीरे धीरे गहरे पानी मे समा गया।
हालांकि बाद में स्थानीय लोंगो के प्रयास से मृत युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। परन्तु तब तक आयुष सिंह की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची के द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर फिलहाल जिला अस्पताल में पीएम आदि की कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि
शनिवार-रविवार दरमियानी रात
ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे
में श्रद्धालुओं की मृत्यु का
समाचार अत्यंत ही हृदयविदारक
है। दुःख की इस घड़ी में राज्य
सरकार सभी प - 18/10/2026