सात दिवस के अंदर संविदा शिक्षक को अपनी उपस्थिति पदांकित स्कूल में भेजने के निर्देश,इधर महिला बाल विकास में अनन्तिम सूची जारी,आपत्तियां 28 अक्टूबर तक आमंत्रित

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अजय कुमार वैष्य संविदा शाला षिक्षक वर्ग – 3 शा0मा0वि0 उजान संकुल केंद्र शा0उ0मा0  मानपुर 30 नवंबर से आज दिनंाक तक बिना किसी पूर्व सूचना व अवकाष के लगातार पदांकित स्कूल से अनुपस्थित है। श्री वैष्य द्वारा इस प्रकार लगातार अनुपस्थित रहने के संबंध में अपने संस्था प्रमुख को और न ही संकुल प्राचार्य को किसी भी प्रकार की सूचना नही दी गई है।
अजय सिंह वैष्य संविदा शाला षिक्षक वर्ग – 3 शा0मा0वि0 उजान संकुल केंद्र शा0उ0मा0 करकेली मानपुर उमरिया से कहा गया है कि सात दिवस के अंदर अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति पदांकित विद्यालय में संकुल केंद्र के माध्यम से जिला षिक्षा अधिकारी कार्यालय में भेजवाना सुनिष्चित करें अन्यथा की स्थिति में स्वेच्छा से शासकीय सेवा का त्याग करना मानकर स्वयं सेवा समाप्त मान ली जाएगी।
इधर महिला बाल विकास में अनन्तिम सूची जारी , आपत्तियां 28 अक्टूबर तक आमंत्रित
एकीकृत बाल विकास परियोजना उमरिया क02 अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनीकार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) बांधवगढ़ की अध्यक्षता में खण्ड स्तरीय नियुक्ति समिति की बैठक का आयोजन जनपद मुख्यालय में किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु बरही क01 हेतु सावित्री बैगा पति स्व.श्री नीलेश बैगा, .मुण्डा हेतु सुषमादेवी बैगा पति  जितेन्द्र बैगा,  आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु नौरोजाबाद वार्ड 11 हेतु चंद्रकली कोल पति स्व शंकर कोल , . नौरोजाबाद वार्ड 12 हेतु कु० निशा कोल पिता सुंदर कोल तथा  करकेली क03 हेतु तुलसी बैगा पिता अजय बैगा एवं मिनी कार्यकर्ता लंहगी हेतु सरिता सिंह पति थमेश्वर को अनन्तिम चयन किया गया। अनन्तिम चयन के विरुद्ध 28 अक्टूबर 2022 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना उमरिया क्र02 में आपत्तियाँ आमंत्रित की गई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *