उमरिया (संवाद)। अनुविभागीय अधिकारी पाली ने हल्का पटवारी सुंदरदादर ज्योति संत को सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का निराकरण नही करनें, सीएम भू आवासीय योजना अंतर्गत प्रकरणों का निराकरण नही करनेें नक्सा तरमीम नही करने, पीएम किसान, ईकेवायसी अंतर्गत पेडिंग प्रकरणों का निराकरण नही करनें, जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदनों का जांच प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नही करनें, न्यायालय में प्रचलित राजस्व प्रकरणों में प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नही करनें, मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत फॉलोअप शिविर में रूचि नही लेने तथा बिना अवकाष लिए मुख्यालय से अनुपस्थित रहनें पर उन्हें मप्र सविलि सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार पाली नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने मानपुर एवं पाली के विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी उमेष धुर्वे ने विकासखंड मानपुर एवं पाली के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमएस उजान, कछरा टोला हाई स्कूल रायपुर , बस्कुटा, सेहरा टोला सीएम राइज स्कूल बन्नौदा मॉडल बिरसिंहपुर पाली किया गया । माध्यमिक शाला कछरा टोला, हाई स्कूल रायपुर एवं बन्नौदा में आयुष्मान कार्ड बनना पाया गया।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाली कार्यालय में समस्त जन शिक्षक बीआरसी एवं संकुल प्रचार्य एवं संकुल प्राचार्यों के साथ समीक्षा बैठक कर आयुष्मान कार्ड निर्माण में आने वाली समस्या का समाधान करते हुए शत प्रतिशत पात्र बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिये गये ।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि
शनिवार-रविवार दरमियानी रात
ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे
में श्रद्धालुओं की मृत्यु का
समाचार अत्यंत ही हृदयविदारक
है। दुःख की इस घड़ी में राज्य
सरकार सभी प - 18/10/2026