उमरिया (संवाद)। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार , जल संसाधन विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री राम किशोर कांवरे दो दिवसयी भ्रमण पर 20 अक्टूबर को उमरिया आएंगे। श्री कांवरे 20 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे उमरिया सर्किट पहुंचेंगें। 21 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे ग्राम पंचायत सुंदर दादर और तिवनी में मुख्यमंत्री जन सेवा कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1:30 बजे संजय गांधी थर्मल पावर के विश्राम गृह में एसईसीएल और एमपीईबी के अधिकारियों की बैठक लेंगे। 4 बजे से करकेली जनपद के ग्राम पंचायत में भ्रमण करेंगे।
22 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त और कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री जन सेवा कर कार्यो की समीक्षा बैठक तथा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में प्राप्त आवेदन, स्वीकृत एवं लंबित आवेदनों पत्रों की समीक्षा करेंगे।