उमरिया (संवाद)। मुख्य नगर पालिका अधिकारी के. एस. ठाकुर के मार्गदर्शन में दल प्रभारी नारायण दुबे तथा जितेंद्र तिवारी, महेश रजक, बबलू, जग्गू, किशन, निशांत आदि के द्वारा नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कचरा फैलाने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन उपयोग करने वालों पर चलानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के साथ साथ सड़क के ऊपर व्यापारियों के द्वारा अपना सामान रख कर सड़क को अवरूद्ध किया गया था ऐसे करीब 10 व्यापारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई सड़क में रखी सामग्री हटाई गई तथा सामग्री को जप्त किया गया।
इसी परिप्रेक्ष्य में चंदन डिस्पोजल तथा जय झूलेलाल डिस्पोजल दुकान पर आकस्मिक निरीक्षण दल के साथ किया गया जिसमे प्रतिबंधित पॉलिथीन से संबंधित सामग्री नही पाई गई । ऐसे दुकानदार जो सड़क में कचड़ा डाल के गंदगी फैलाते हैं उन 17 दुकानों में 1950 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
सामान्य भविष्य निधि अदालत का किया जाएगा आयोजन
शहडोल संभाग अंतर्गत समस्त सामान्य भविष्य निधि खाताधारी शासकीय सेवकों के सा.म.नि. के लंबित विसंगतियों के निराकरण हेतु संभावित 19 अक्टूबर 2022, 10 जनवरी 2023 को कोषालय अधिकारी, संयुक्त संचालक एवं संभाग आयुक्त के साथ सामान्य भविष्य निधि अदालत का अयोजन किया गया है।
उन्होने कहा है कि समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारी / अधिकारियों का सामान्य भविष्य निधि शिकायतों से संबंधित समस्त पत्राचार, सत्यापित पासबुक एवं अन्य आवश्यक अभिलेख के साथ 19 अक्टूबर 2022 को ई-दक्ष केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर शहडोल में पंजीयन कराना सुनिश्चित करें व पंजीयन कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से कोषालय अधिकारी उमरिया को सूचित करें।