उमरिया (संवाद)। जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी सिद्ध बाबा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में पिता दिनेश सिंह उम्र 32 वर्ष ,पुत्र सनी सिंह 12 वर्ष एवम पुत्री जानकी सिंह 8 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुए है। घटना के बाद मौके पर पहुंची 100 डायल ने घायलों को अस्पताल भेजा जी।
जानकारी घायल पिता दिनेश सिंह अपने दोनो पुत्र-पुत्रियों को लेकर ग्राम असोड़ से ग्रह ग्राम नरवार जा रहा था,तभी चिल्हारी सिद्ध बाबा के पास विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मारी है।घटना के बाद स्थानीय लोगो की जानकारी पर 100 डायल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल बरही अस्पताल पहुंचाया गया है।
रविवार की सुबह करीब 12 बजे हुए इस हादसे में पिता दिनेश सिंह ज्यादा गम्भीर बताए जा रहे है,वही दोनो पुत्र-पुत्रियों की हालत भी नाजुक है।स्थानीय जनों की माने तो घटना के आधे घण्टे बाद एम्बुलेंस पहुंची,जिससे देर तक घटना स्थल पर घायलों का रक्तस्राव होता रहा,और वो और अधिक गम्भीर होते गए।इस घटना में पिता दिनेश सिंह को गम्भीर हेड इंजुरी बताई जा रही है,वही दोनो पुत्र-पुत्रियों का हाथ पैर गम्भीर रूप से चोटिल है।हादसे के बाद अमरपुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया है,बाद में पिकअप चालक और वाहन को पकड़ लिया है और कार्यवाही की जा रही है।