शहडोल (संवाद)। जिले की बुढ़ार नगर पंचायत और जयसिंहनगर नगर पंचायत का चुनाव आज 13 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ कराया गया था। जिसमें अध्यक्ष पद का चुनाव पहले कराते हुए बुढार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा की उम्मीदवार श्रीमती शालिनी सरावगी ने चुनाव जीत लिया है। वही जयसिंहनगर नगर पंचायत से अध्यक्ष के पद में कांग्रेस की श्रीमती सुशीला शुक्ला ने चुनाव जीता है।
