शहडोल/बुढ़ार (संवाद)। जिले के नगर पंचायत बुढ़ार में अध्यक्ष को लेकर मचे घमासान में भाजपा के द्वारा अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा करते ही सियासी उठापटक मच गई है। दो प्रमुख दावेदारों में से भाजपा ने जैसे ही अध्यक्ष के लिए एक के नाम की घोषणा की वैसे ही दूसरे दावेदार ने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया है।
