नपा चुनाव पाली: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 13 अक्टूबर को कांग्रेस से रामजी रौतेल तो भाजपा से शकुंतला प्रधान होंगी अध्यक्ष की उम्मीदवार

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले की नगर पालिका परिषद पाली में परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया 13 अक्टूबर को संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए रिटर्निंग ऑफीसर ने कार्यक्रम जारी करते हुए सुबह 10:30 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी। जिसके लिए सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है और स्थानीय कोल माइंस स्टेडियम में पूरे 15 वार्डों के पार्षदों का प्रथम सम्मिलन के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक दल भी पूरी तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी की ओर से नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है। वही भाजपा अभी तक अधिकृत रूप से किसी भी नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि उनके द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नामों का चयन फाइनल हो चुके हैं।

कांग्रेस ने की नामो की घोषणा

कांग्रेस पार्टी की बात करें तो वह इस कड़ी में भाजपा से आगे रही है। जिसने भाजपा से पहले अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नामों के घोषणा की है। जिसमें नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 15 के पार्षद राम जी रौतेल को बनाया है। तो वही उपाध्यक्ष के लिए वार्ड नंबर 8 के निर्वाचित पार्षद संजीव खंडेलवाल उर्फ बबलू को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि यह बात और है कि कांग्रेस के पास अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र यही वार्ड नंबर 15 के पार्षद है जो अध्यक्ष के लिए आरक्षित वर्ग से आते है।

भाजपा से नाम फायनल लेकिन नही की घोषणा

वहीं भाजपा ने अभी तक अधिकृत रूप से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। लेकिन पूरी उम्मीद है कि अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 14 से निर्वाचित पार्षद पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान का नाम फाइनल किया जा चुका है। वही उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 9 से विजयी पार्षद घनश्याम कुशवाहा का नाम फाइनल किया जा चुका है। इसके अलावा भाजपा पार्टी में और भी उम्मीदवार हैं जो अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित वर्ग से आते हैं। जिसमें वार्ड नंबर 1 की सोना सिंह और वार्ड नंबर 4 से सविता सिंह शामिल है।

Contents
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले की नगर पालिका परिषद पाली में परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया 13 अक्टूबर को संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए रिटर्निंग ऑफीसर ने कार्यक्रम जारी करते हुए सुबह 10:30 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ कराई जाएगी। जिसके लिए सारी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है और स्थानीय कोल माइंस स्टेडियम में पूरे 15 वार्डों के पार्षदों का प्रथम सम्मिलन के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक दल भी पूरी तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी की ओर से नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा चुकी है। वही भाजपा अभी तक अधिकृत रूप से किसी भी नाम की घोषणा नहीं की है। हालांकि उनके द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नामों का चयन फाइनल हो चुके हैं।कांग्रेस ने की नामो की घोषणाकांग्रेस पार्टी की बात करें तो वह इस कड़ी में भाजपा से आगे रही है। जिसने भाजपा से पहले अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नामों के घोषणा की है। जिसमें नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 15 के पार्षद राम जी रौतेल को बनाया है। तो वही उपाध्यक्ष के लिए वार्ड नंबर 8 के निर्वाचित पार्षद संजीव खंडेलवाल उर्फ बबलू को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि यह बात और है कि कांग्रेस के पास अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र यही वार्ड नंबर 15 के पार्षद है जो अध्यक्ष के लिए आरक्षित वर्ग से आते है।भाजपा से नाम फायनल लेकिन नही की घोषणावहीं भाजपा ने अभी तक अधिकृत रूप से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। लेकिन पूरी उम्मीद है कि अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 14 से निर्वाचित पार्षद पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान का नाम फाइनल किया जा चुका है। वही उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 9 से विजयी पार्षद घनश्याम कुशवाहा का नाम फाइनल किया जा चुका है। इसके अलावा भाजपा पार्टी में और भी उम्मीदवार हैं जो अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित वर्ग से आते हैं। जिसमें वार्ड नंबर 1 की सोना सिंह और वार्ड नंबर 4 से सविता सिंह शामिल है।बता दें कि नगर पालिका पाली में बीते दिनों हुए 15 वार्डों के चुनाव में 8 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर बहुमत में रही है। जबकि 5 वार्ड में कांग्रेस और एक-एक वार्ड में निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के खाते में गई थी।
बता दें कि नगर पालिका पाली में बीते दिनों हुए 15 वार्डों के चुनाव में 8 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर बहुमत में रही है। जबकि 5 वार्ड में कांग्रेस और एक-एक वार्ड में निर्दलीय और आम आदमी पार्टी के खाते में गई थी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *