उमरिया (संवाद)। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा 06 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया है। उक्त जागरूकता संबंधी विशेष अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 12.10.2022 को उमरिया शहर के मुख्य चौराहों पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर वाहन चालक से ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने के फायदे एवं आज उन्होंने क्यों हेलमेट नहीं लगाया ? इसके संबंध में लेख लिखाया जाकर हेलमेट जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
