उमरिया (संवाद)। जिले के शाहपुर में पैरों से ढकी मिली लाश के बाद इस अंधे हत्याकांड के मामले से पर्दा उठ गया है पाली थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मामले का पर्दाफाश कर दिया है पुलिस विवेचना में यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि मृतक महिला की बाबूजी उसकी हत्यारिन है पुलिस ने आरोपी महिला के ऊपर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
दरअसल बीते 03 अक्टूबर को पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम शाहपुर में रवि द्विवेदी के बाड़े में पैरा से ढकी हुई लाश पड़ी हुई है । सूचना मिलने पर पाली पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर कार्यवाही शुरू की गई। मृतिका की पहचान बुल्लीबाई कोल के रूप में हुई जो कि दिनांक 01 अक्टूबर की रात 11.30 बजे से लापता थी एवं मृतिका को आखिरी बार दुर्गा पंडाल में देखा गया था । मामले की विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मृतिका का अपनी बहु उमन बाई के साथ आये दिन लड़ाई झगड़ा होता था एवं मृतिका को अपनी बहु उमन के साथ घटना दिनांक को रात्रि करीब 12 बजे देखा गया था ।
उक्त सूचना के आधार पर उमन से बारीकी से पूछताछ की गई जिस पर पता चला कि मृतिका अपनी बहु उमन के चरित्र को लेकर शंका करती थी और आये दिन मारपीट करती थी इस बात से तंग आकर घटना दिनांक को उमन बाई द्वारा मृतिका बुल्लीबाई कोल के साथ मारपीट कर गला दबाकर मार डाला और मृतिका के शरीर से चांदी की चैन व चांदी के कड़े निकाल लिये तत्पश्चात मृतिका का शव रवि द्विवेदी के बाड़े में पैरा से ढक कर छुपा दिया । आरोपिया उमन बाई कोल से चांदी की चैन व चांदी के कड़े जप्त कर , आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।