मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले तिथियों में संशोधन,इधर शिविर के दौरान पंजी निर्धारित करने निर्देश

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों में वार्डवार शिविरों का आयोजन मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत किया जा रहा है। 4 अक्टूबर को दुर्गा नवमी होने के कारण 4 अक्टूबर के स्थान पर निकायवार तिथि में संशोधन किया गया है। अब नगर पालिका परिषद उमरिया अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन 9 नंबर कालरी कालोनी वार्ड नंबर 21 एवं शा0उमावि कॉलरी वार्ड नंबर 22 में 8 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं नगर पालिका परिषद पाली में वार्ड क्रमांक 2  ब्रांच स्कूल परिसर में 21 अक्टूबर को, नगर परिषद नौरोजाबाद में कुदरी स्कूल के पास वार्ड क्रमांक 14 में 9 अक्टूबर को, नगर परिषद चंदिया में गौतम मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 एवं 12 में 19 अक्टूबर को तथा नगर परिषद मानपुर में पुरानी बाजार वार्ड नंबर 7 में 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने निकायो में मुनादी कराकर नगरवासियों को सूचित करने के निर्देष दिए है।

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत शिविर के दौरान पंजी संधारित करने के निर्देश
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि  मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रायः यह देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी / कर्मचारी शिविर में उपस्थित ही नहीं होते हैं जिससे शिविर के उद्देश्यों का पूर्ति नहीं हो पाती है। यह स्थिति उचित नहीं है। इससे अभियान के सफलता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
उन्होने कहा कि  समस्त नोडल अधिकारी प्रत्येक शिविर हेतु एक पंजी संधारित करेंगे एवं उपस्थित होने वाले समस्त अधिकारी / कर्मचारी / विभाग का नाम, हस्ताक्षर एवं उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा अनुपस्थित अधिकारी / कर्मचारी का भी विवरण दर्ज कर शिविर के 03 दिवस में उक्त पंजी का अवलोकन अधोहस्ताक्षरी को करायेंगे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *