रेल रोको आंदोलन के चलते कलेक्टर ने लगाई धारा 144,इधर चंदिया से ग्राम बिलासपुर सड़क मार्ग किया गया बन्द

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के चंदिया रेल्वे स्टेशन में ट्रेनों के स्टापेज को लेकर बीते 14 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के बाद 20 सितंबर को ट्रैक पर रेल रोकने के लिए लोंगो के द्वारा दिये गए घोषित अल्टीमेटम के बाद अब जिला प्रशासन और पुलिस भी एक्टिव हो गई है। जिले के कलेक्टर के द्वारा आंदोलन क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।वहीं चंदिया से ग्राम बिलासपुर सड़क मार्ग को 20 सितंबर को पूरी तरीके से बंद रखने निर्देश दिए गए है।
दरअसल चंदिया रेल्वे स्टेशन में कोरोना काल से पूर्व की तरह अब ट्रेनों के स्टापेज नही होने के कारण चंदिया नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोग क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले बीते 14 दिनों से भूख हड़ताल में बैठे है। वहीं संघर्ष समिति के द्वारा कल 20 सितंबर को ट्रैक में जाकर रेल रोको आंदोलन करने का घोषित रूप से अल्टीमेटम रेल विभाग सहित जिला प्रशासन को पहले ही दिया जा चुका है। इसी के मद्देनजर 20 सितंबर को हजारों की संख्या में उपस्थित भीड़ और उनके आक्रोश के कारण जिला प्रशासन के द्वारा आंदोलन क्षेत्र चंदिया में धारा 144 प्रभावशील कर दिया गया है। इसके अलावा चंदिया से बिलासपुर सड़क मार्ग को लोंगों औऱ वहां से गुजरने वाले वाहनों के सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरीके से बंद रखे जाने और आवागमन नही होने के निर्देश दिए गए है।
कलेक्टर के द्वारा इसके लिए जारी निर्देश में बताया कि रेल रोको आंदोलन के समय आक्रोशित भीड़ के कारण कोई अप्रिय घटना नही हो इसके लिए सुरक्षा के लिहाज से एहतियातन चंदिया से ग्राम बिलासपुर सड़क मार्ग पूरी तरीके से बंद रखा गया है।इसके लिए डायवर्सन मार्ग के रूप में ग्राम कौड़िया से होकर रोझिन,धतूरा होकर चंदिया पहुंचेंगे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *