नपा चुनाव पाली:चुनाव में नगर के दिग्गज प्रत्यासियो के वार्डों में मचेगा घमासान

Editor in cheif
5 Min Read
कौशल विश्वकर्मा, उमरिया/पाली (संवाद)। 9893833342
जिले के नगर पालिका परिषद पाली के चुनाव का बिगुल बज चुका है।जिसके लिए नामांकन दाखिल किए जा चुके है। बस 15 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटन के पश्चात सभी प्रत्यासी अपने अपने वार्डो में ताल ठोंकने लगेंगे।हालांकि अभी भाजपा के द्वारा अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नाम क्लियर नही किये गए है।लेकिन कांग्रेस की तरफ से तश्वीर साफ है। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा कल 15 सितंबर को अपने अधिकृत उम्मीदवारों का सीधे फार्म बी जमा करेगी और जिनके नाम सिम्बल जारी होगा वही अधिकृत रूप से भाजपा पार्टी का उम्मीदवार होगा। लेकिन इस बीच नगर के कुछ वार्डों में दिग्गजों के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला रोमांचक होगा। 
नगरपालिका पाली के चुनाव में शहर के कुछ दिग्गज भी वार्डों के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने उतरे है। जिसमे प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता संजीव खंडेलवाल, पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष ऊषा कोल और कई बार से पार्षद का चुनाव जीतते आ रहे सुदामा विश्वकर्मा शामिल है।
इस चुनाव में कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी संजीव खंडेलवाल उर्फ बबलू नगरपालिका के वार्ड नंबर 8 से चुनाव मैदान में है। संजीव खंडेलवाल काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे है और पार्टी के कई पदों में रहकर उन्होंने अपने लोंगो को कई चुनाव लड़वाये है।इसके अलावा वे व्यक्तिगत रूप से जनसेवा से जुड़े रहे है। नगर में उनकी अच्छी पकड़ होने के साथ वे सभी के चहेते माने जाते है। 
वहीं इसी वार्ड नंबर 8 से भाजपा की तरफ से नामांकन भरे सुदामा विश्वकर्मा को चुनाव लड़ने का अनुभव काफी लंबा है।वे नगरपालिका के कई बार पार्षद रहे है।वहीं वे नगरपालिका में उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके है। शहर और अपने वार्ड में लोंगो के हर काम मे मदद करना उनकी समस्याओं के निदान के लिए प्राथमिकता से प्रयत्न करना और वार्डों की समस्याओं को दूर कराना प्रमुख रहा है। और यही वजह रही है कि उन्हें लोग कई बार से पार्षद चुनते आ रहे है। इस बार के चुनाव में पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाती है तो निश्चित ही उनका पुराना अनुभव काम आएगा।
इसके अलावा निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ऊषा कोल भी वार्ड नंबर 5 से पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से नामांकन दाखिल किया है। इसके पहले वे नगरपालिका पाली की अध्यक्ष रही है।लेकिन इस बार के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होने के कारण पार्षदो के द्वारा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।इसके पहले अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के द्वारा प्रत्यक्ष प्रणाली से कराया जाता था। इसलिए इस चुनाव में ऊषा कोल भी पार्षद के चुनाव के लिए भाजपा से नामांकन दाखिल किया है। पार्टी उन्हें टिकिट देती है तो वे निश्चित रूप चुनाव जीतेंगी। हाल ही में उनके अध्यक्ष रहते नगर सहित उनके निवास वाले वार्ड में कई विकास कार्य कराए गए है जिसका फायदा उन्हें मिलेगा।
वहीं इस चुनाव में एक और बड़ी दिग्गज चुनाव मैदान में है। कांग्रेस पार्टी से 1998 में विधायक रही शकुंतला प्रधान भी इस बार नगरपालिका पाली के चुनाव में वार्ड नंबर 14 से पार्षद का चुनाव लड़ने नामांकन दाखिल किया है।
शकुंतला प्रधान 1998 में कांग्रेस पार्टी से MLA चुनी गई थी।इसके काफी समय तक वो कांग्रेस में सक्रिय रही है।इसके बाद उन्होंने 2013 में फिर कांग्रेस की टिकिट से चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गई।इसके बाद वे राजनीतिक उतार-चढ़ाव के कारण कांग्रेस को अलविदा कह दिया और भाजपा में शामिल हो गई। अब वे पुनः चुनावी मैदान में है भले ही यह विधानसभा का चुनाव न होकर पार्षदी का चुनाव है।जानकर बताते है कि अगर शकुंतला प्रधान चुनाव जीतती है तो भाजपा पार्टी उन्हें अध्यक्ष बनाने का विचार बना सकती है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *