जीजा साले की करतूत,नौकरी लगाने और पुलिस का भय बताकर बुजुर्ग महिला से की 12 लाख की ठगी, इधर महीने भर से महिला का बेटा भी लापता हत्या की आशंका

Editor in cheif
6 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के पाली थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 9 तहसील कार्यालय के पीछे की निवासी बुजुर्ग महिला के ही घर मे किराए से रह रहे किराएदार जीजा और साले ने मकान मालकिन बुजुर्ग महिला से 12 लाख की ठगी को अंजाम दिया है। महिला के बेटे की नौकरी लगाने और षडयंत्र रचकर महिला को पुलिस में फंसा देने का भय दिखाकर महिला के सारे रुपये लूट लिए। वहीं इन दोनों ने महिला के छोटे बेटे को भी नौकरी लगवाने के नाम से घर से ले गए थे लेकिन महीने भर बीतने के बाद भी उसका कोई पता नही है। बुजुर्ग महिला के द्वारा स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद कार्यवाही नही होने पर बुजुर्ग महिला ने शहडोल जोन के एडीजीपी डीसी सागर के पास पहुंचकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
 दरअसल बुजुर्ग महिला कपसी बाई निवासी वार्ड नंबर 9 तहसील कार्यालय के पीछे पाली में निवास करती है। उसके मकान में अंकित साहू नामक व्यक्ति उम्र 30 वर्ष किरायेदार रहा है और इसी का रिश्ते में साला संतोष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी झिरिया मोहल्ला पाली से मकान मालकिन बुजुर्ग महिला से रोजाना मेल मुलाकात होती रही है। जिसके बाद दोनो जीजा और साले ने देखा कि बुजुर्ग महिला के पास काफी रुपये है। जिसके कारण उन दोनों ने महिला को ठगने का प्लान बनाया।
पहले तो दोनों जीजा और साले ने महिला को अपने पूरे भरोसे और झांसे में लेते हुए उसके छोटे बेटे राजेश प्रजापति की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठगे और फिर इतने में मन नही माना तो पुलिस का डर दिखाकर वृद्ध महिला से इस जीजा-साले की जोड़ी ने 7 लाख और ठग लिए। हद तो तब हो गई जब ये जीजा साले की जोड़ी ने वृद्ध महिला के छोटे पुत्र राजेश प्रजापति को नौकरी लगवाने के नाम पर घर से ले गए,जो अब महीने भर से लापता है। जिस कारण पीड़ित परिजन अब इस पूरे मामले से दहशत में है और हत्या के अंदेशे में घबराए हुए है।
परिजनों के मुताबिक लापता बेटे राजेश प्रजापति की गुमशुदगी की शिकायत पाली पुलिस थाने में की गई है।परन्तु कोई कार्यवाही नही होने पर मंगलवार को एडीजीपी डीसी सागर से पूरे मामले की लिखित शिकायत की गई है। जिस पर एडीजीपी डीसी सागर ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।इसके पहले सोमवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार से भी इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत की गई है। इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता वृद्ध महिला कपसी बाई प्रजापति ने किरायेदार अंकित साहू उम्र 30 वर्ष निवासी बिजुरी एवम उसके साले संतोष साहू पिता तीरथ साहू उम्र 24 वर्ष निवासी झिरिया मोहल्ला पाली के ऊपर  गम्भीर आरोप लगाए है।जीजा साले की ये जोड़ी शिकायतकर्ता पीड़ित वृद्धा के किरायेदार रहे है।जिन कारणों से पीड़ित वृद्धा को भरोसे में लिया और बाद में धन और धर्म दोनो से उसे खाली कर दिया।
शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला कपसी बाई के अनुसार दोनो जीजा और साले ने पावर हाउस मंगठार में बेटे राजेश प्रजापति की नोकरी लगाने का झांसा दिया और इसी वर्ष 31 मार्च को 5 लाख की मोटी रकम ऐंठ ली। इसके 15 दिन बीतने के बाद जब पीड़ित वृद्धा ने नौकरी नही लगने की उससे शिकायत की तो युवक टालमटोल करता रहा। इसी बीच जीजा साले ने पीड़िता को ठगने की नई योजना बनाई। जिसके बाद एक ने पार्सल नुमा डिब्बा पीड़ित महिला की दुकान में रख यह कहकर चला गया कि इसे हम शाम को ले जाएंगे। परन्तु क़ई दिनों तक नही आया। बाद में परिवार का कोई छोटा बच्चा उस पार्सल को खिलौना समझकर खोलने लगा। जिसमे देशी कट्टा मौजूद था।पीड़ित महिला ने जब पार्सल के अंदर कट्टा देखा तो वो दहशत में आ गई। उसने तुरंत किरायेदार के जीजा अंकित साहू को फोन कर साजिशन ऐसे कृत्य पर नाराजगी व्यक्त जताई । परंतु अंकित ने कहा कि इस मामले की खबर पुलिस को हो चुकी है।10 लाख रुपये दोगी तो मामला सेटलमेंट हो सकता है नही तो तुम्हारा पूरा परिवार जेल जायेगा। जिसके बाद दशहत में आकर पीड़ित महिला ने बैंक में रखी एफडी तोड़ी और अंकित साहू को 7 लाख रुपये और दे दिए। कुल मिलाकर अंकित साहू ने पीड़ित परिवार से 12 लाख की मोटी रकम षडयंत्र पूर्वक ठग लिया।
शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत में बताया कि 12 लाख की रकम लेने के बाद माह भर पहले 8 अगस्त को छोटे पुत्र राजेश प्रजापति को मंगठार स्थित पावर हाउस में नौकरी के नाम पर उसे घर से ले गया था। तभी से राजेश लापता है। जिसकी शिकायत अब पीड़ित परिवार पुलिस के उच्च अधिकारियों से कर न्याय की गुहार लगा रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *