नपा चुनाव पाली: 15 वार्डो के लिए 88 उम्मीदवारों ने भरे फार्म,सर्वाधिक नामांकन भाजपा से,कांग्रेस और आप पार्टी भी पीछे नही
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले के नगरपालिका पाली में नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 12 सितंबर तक अभ्यर्थियों के द्वारा 15 वार्डों के लिए कुल 88 नामांकन दाखिल किए गए है। नगरपालिका पाली के चुनाव में दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस में अभ्यर्थियों ने बढ़ चढ़कर दावेदारी दिखाई है, जिसमे सर्वाधिक भाजपा की तरफ से अभ्यर्थियों ने उम्मीदवारी की है। लेकिन कांग्रेस भी पीछे नही है।वहीं पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने भी 15 वार्डो में से 14 वार्डों में अपने प्रत्यासी उतारे है। इनके द्वारा वार्ड क्रमांक में कोई भी प्रत्यासी नही उतार सकी। लेकिन जहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य दलो में प्रत्यासियो का टोंटा रहता है वहां 14 वार्डों में प्रत्यासी उतारना भी एक बड़ी बात है।
हालांकि राजनीतिक दलों के द्वारा घोषित रूप से और पार्टी के सिम्बल से 1 वार्ड में 1 ही प्रत्यासी चुनाव मैदान में रहेगा। बाकी के दावेदारों के द्वारा नामांकन वापसी के दौरान अपना नामांकन फार्म वापस ले लिया जाएगा लेकिन इनमें से कुछ बगावती तेवर भी दिखा सकते हैं।
देखिये कौन किस वार्ड से की है उम्मीदवारी
वार्ड नंबर 1
मधु सिंह/दीपक सिंह कांग्रेस, द्रोपती सिंह/ किस्मत सिंह भाजपा, रीनू बाई/रामधनी प्रधान भाजपा, सोना सिंह संजय सिंह भाजपा, जमुनी सिंह/पुष्पराज सिंह आप।
वार्ड नंबर 2
संतोषी विश्वकर्मा/विजय विश्वकर्मा निर्दलीय, राजन गुप्ता निर्दलीय, नरेश बर्मन भाजपा, भारत खटीक निर्दलीय, लक्ष्मीकांत गर्ग आप, प्रभाकर सिंह निर्दलीय, अशोक यादव कांग्रेस, रोहिणी प्रसाद कांग्रेस, कामिनी/श्यामलाल कांग्रेस, राजेश कुमार भाजपा, संतोष कुमार कांग्रेस,साधना/राजेश कुमार भाजपा, बुद्धसेन बैगा बसपा, शरद बैगा कांग्रेस।
वार्ड नंबर 3
संध्यारानी पांडे आप, सुशील सिंह कांग्रेस, पंकज कुमार कांग्रेस, तेजराम बर्मन भाजपा, पी बालकृष्ण भाजपा, अनुपम वर्मा भाजपा, घनश्याम कांग्रेस।
वार्ड नंबर4
रेखा कोल/संजीव बसपा, संध्या कोल/निखिल कोल कांग्रेस, नंदनी कोल/विकास कोल आप, पूनम भवानी/ चंद्रभान सिंह कांग्रेस, सविता/प्रीतम सिंह भाजपा।
वार्ड नंबर 5
ममता बाई/राजकुमार कोल आप, सिया बाई/लल्ला कोल कांग्रेस, उषा बाई/अशोक कुमार भाजपा, रोशनी कोल /बसंता कोल भाजपा, सुनैना/जगदीश कोल बसपा।
वार्ड क्रमांक 6
अनीत/विजय विश्वकर्मा कांग्रेस, रेखा/सुदामा प्रसाद विश्वकर्मा भाजपा, मनीषा/लक्ष्मण कुशवाहा कांग्रेस, प्रमिला/जीतेंद्र भाजपा, निशा/बलराम विश्वकर्मा भाजपा, मालती देवी/ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा भाजपा।
वार्ड क्रमांक 7
आशा/लालचद प्रजापति आप,किरण/बलराम प्रजापति कांग्रेस, उषा/अर्जुन प्रजापति भाजपा, सुनीता/राजू प्रजापति बसपा।
वार्ड क्रमांक 8
अब्दुल सलाम कांग्रेस, नरेंद्र कुमार सोनी आप, सुदामा विश्वकर्मा भाजपा, संजीव कुमार खंडेलवाल कांग्रेस, सत्य प्रकाश विश्वकर्मा भाजपा।
वार्ड क्रमांक 9
गौरव अग्रवाल कांग्रेस, विजय नारायण दुबे आप, रामजी गुप्ता निर्दलीय, मुन्नीबाई नामदेव कांग्रेस, घनश्याम भाजपा।
वार्ड क्रमांक 10
अविनाश कुमार महोबिया आप, शैल कुमारी प्रजापति भाजपा, रवि प्रजापति कांग्रेस, कृष्ण कुमार बंशकार निर्दलीय, मनीष कुमार भाजपा, भरतलाल प्रजापति भाजपा, पिंटू बंसल कांग्रेस।
वार्ड क्रमांक 11
आरती/कृष्णकांत कांग्रेस, गीता/गणेश प्रसाद कांग्रेस, रानी/ संतोष यादव भाजपा, सुनैना/पुरुषोत्तम भाजपा, ममता/संतोष चौहान आप।
वार्ड क्रमांक 12
संगीता/संजय सिंह कांग्रेस, अंजू/राजेश भाजपा, राखी/बलराम राठौर आप।
वार्ड नंबर 13
कांति/रामचरण कांग्रेस, मनो/हेमंत तिवारी भाजपा, स्नेहलता/अरुण विश्वकर्मा कांग्रेस, निशा सोनी/राजनारायण भाजपा, राधा तिवारी/विजय तिवारी भाजपा, अर्चना सोनी/विजय सोनी भाजपा, बिरज बाई/गंगाराम आप।
वार्ड 14
शकुंतला प्रधान/प्रभु दयाल प्रधान भाजपा, बेबी बाई/रणविजय कोल कांग्रेस, सुरेंद्र कोल आप, अंजू/विजय बैगा बसपा।
वार्ड नंबर 15
रामजी रौतेल कांग्रेस, पार्वती/चंदू बैगा भाजपा, उमेश सिंह भाजपा, रोशनी/भैयालाल बैगा आप, कन्हैया कोल जनता दल।
Leave a comment