पाली नगरीय निकाय चुनाव:अब तक 4 उम्मीदवारों ने भरा नाम निर्देशन पत्र

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले के पाली नगर पालिका परिषद में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ है।जिसके लिए जहां निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ है। वहीं अभ्यर्थियों के द्वारा 9 सितंबर तक कुल 4 नामांकन फार्म भरा गया है। जिसमे 8 सितंबर को 1 नामांकन भरा गया था और 9 सितंबर को 3 फार्म भरे गए है।
जानकारी के मुताबिक जिले की एकमात्र नगर पालिका पाली है जहां नगरीय निकाय का चुनाव कराया जाना है। इसके पहले जिले की 4 नगरीय निकायों का चुनाव सम्पन्न कराया जा चुका है। इसी प्रक्रिया में जहां निर्वाचन आयोग के द्वारा 5 सितंबर से 12 सितंबर तक नाम निर्देशन फार्म भरने के लिए समय निर्धारित किया गया है।इसी के अनुसार पाली नगरपालिका में 9 सितंबर तक 4 नामांकन जमा किये गए है। जिसमें 1 भाजपा,1 कांग्रेस और 2 निर्दलीय के रूप में फार्म भरा गया है।भरे गए नामांकन में भाजपा से नरेश बर्मन वार्ड क्रमांक 2 से, कांग्रेस से मधु सिंह/दीपक सिंह वार्ड क्रमांक 1से, वहीं वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय के रूप में राजन गुप्ता और संतोषी/विजय विश्वकर्मा ने नामांकन दाखिल किया हैं।
बता दे कि नगर पालिका पाली में नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख 12 सितंबर नियत की गई है।इस लिहाज से अंतिम तारीख आते आते अन्य अभ्यर्थी भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे। इसके अलावा राजनीतिक दलों के द्वारा भी निर्धारित 15 वार्डों के लिए प्रत्यासी चयन के लिए पूरी तैयारी में जुटा है और लगभग नाम भी तय किये जा चुके है अब बस सिर्फ एक दौर की बैठक होना शेष रह गई है। जिसमे उम्मीदवारों के  नामों को फायनल किया जाएगा।
इसके अलावा इस चुनाव में प्रमुख बात यह कि अबकी बार नगरपालिका पाली के चुनाव में पूरे 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में उतरेगी। जिसके लिए आप पार्टी भी प्रत्यासी चयन में जुटी हुई है। इसके अलावा इस बार भाजपा और कांग्रेस से टिकिट नही पाने से नाराज और असंतुष्ट लोग तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की ओर रुख कर सकते है। जानकारी यह भी मिल रही है कि आप पार्टी भी प्रत्यासी चयन में नगर के कुछ चर्चित नामों के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं पाली नगर की फेमस किन्नर साक्षी भी आप पार्टी से चुनाव लड़ने के मूड में है। फिलहाल पाली नगरपालिका चुनाव में जो समीकरण बनते दिखाई दे रहे उससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *