छात्रों के मध्यान्ह भोजन में कीड़ो वाला चावल, कार्यवाही नही होने पर छात्रों ने किया वीडियो वायरल,मच गया हड़कंप

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। प्रदेश में हुए करोड़ो रूपये के पोषण आहार  घोटाले की जांच अभी शुरू भी नही हुई है कि अब स्कूलों में छात्रों को मिलने वाला मध्यान्ह में कीड़े युक्त भोजन परोसा जा रहा है। जिसके बाद चावल में कीड़े देख छात्रों ने खाने से मना कर दिया और बच्चो ने इसकी शिकायत स्कूल के शिक्षक से की है लेकिन मिलीभगत होने से कार्यवाही नही हुई तब जाकर स्कूल के छात्र और उनके अभिभावकों ने पूरे मामले वीडियो बनाकर वायरल की तो हड़कम्प मच गया है। इसके साथ ही बच्चो और उनके परिजनों ने जिले के कलेक्टर से इस बावत शिकायत कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
मामला है उमरिया जिले के मानपुर जनपद के चितरांव माध्यमिक शाला का जहां तीन दिनों तक स्कूल में बटनें वाले चावल में इल्लियाँ पाई गई। जिसकी शिकायत भी बच्चों ने स्कूल प्रबंधन से की है। लेकिन मिलीभगत के कारण कुछ नही हो सका। जिसके बाद बच्चों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर पूरी कहानी बयां की है। कि कदर से जानवरों की तरह भोजन परोसा जाता है और शिकायत करने पर स्कूल से निकाल देने की धमकी दी जाती है। 
बच्चो के द्वारा वीडियो के जारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और अब सर्व शिक्षा अभियान विभाग के जिम्मेदार जांच कराने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि स्व सहायता समूह द्वारा परोसे जाने वाला भोजन किस स्तर का है और इसे बच्चे सेवन करें या न करें जिसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है। मगर मिलीभगत के कारण घटिया स्तर का चावल लाकर उसे छोटे बच्चों को खिलाया जा रहा है।
यहां एक सरकारी स्कूल में मिलने वाला मध्यान भोजन में गड़बड़ी की शिकायत है, जिसमें उचित मूल्य की दुकान से भेजा गये चावल को बेचकर खराब चावल बच्चों की थाली में परोसा जा रहा है, जिसमें लगातार तीन दिनों से इल्लियाँ मिल रही है, जिसका वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि जिले की डीपीसी सुमित्रा दत्ता ने जानकारी के बाद ब्लाक शिक्षा केन्द्र के अधिकारी को निर्देशित किया उस स्कूल जाकर पूरे घटना की वस्तु स्थिति का पता लगाकर जांच कराए और जिसने भी गड़बड़ी की है उस पर कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *