Big Breaking अमरपुर पुलिस चौकी में लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही, चौकी में मचा हड़कंप

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी में लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही की बात सामने आ रही है। जिसमें चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारी और उसके स्टाफ को रिश्वत लेते लोकायुक्त के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया है। 
जानकारी के मुताबिक आज उमरिया जिले के अमरपुर पुलिस चौकी में लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है। जिसमें पुलिस चौकी के प्रभारी और उनके साथ एक और पुलिस कर्मचारी के द्वारा किसी मामले में अमजद खान नामक व्यक्ति से रिश्वत की मांग किये जाने  की बात कही जा रही है। इस बात की शिकायत फरियादी के द्वारा लोकायुक्त में किये जाने के बाद आज सुबह लोकायुक्त की टीम जिले के अमरपुर पहुंचकर कार्यवाही को अंजाम दिया है। जिसमे रंगे हाथ रिश्वत लेने के समय छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है । फिलहाल छापामार कार्यवाही की पूरी डिटेल अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन लोकायुक्त की इस कार्यवाही से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
(सूत्रों के हवाले से खबर)
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *