शहर के मध्य चाकूबाजी, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिला मुख्यालय के उमरिया शहर के मध्य जमकर चाकूबाजी होने की जानकारी मिली है। चाकू के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपियों को पकड़ने सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक उमरिया शहर के मध्य इमाम बाड़ा के पास कैम्प निवासी बाबा सिंह (अमडी वाले) का मकान मेन रोड में ही स्थित जहां सामने की तरफ उनकी दुकान भी है । जहां कुछ अनवर नामक किरायेदार उनकी दुकान किराए पर ले रखी है। जिसमे वह जुते चप्पल की दुकान खोला हुआ है। आज रात लगभग 8 से 9 बजे के आसपास दुकान मालिक बाबा सिंह के बेटे  और किराएदार में दुकान का किराए को लेकर इनके बीच बहस हुई थी। जिसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि किरायेदार ने मकान मालिक के बेटे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना के बाद आसपास के लोंगो के द्वारा घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल और आसपास के लोंगो का बयान लेकर आरोपी की तलाश कर रही है। 
बहरहाल उमरिया शहर में इस तरीके की घटना कई सालों बाद सामने आई है। नही तो शांति और भाईचारे के इस शहर में ऐसी घटनाओं से बहुत दूर रहता है।हालांकि इस तरीके की घटना को अंजाम देने वालों को यहाँ के लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करते है। फिलहाल पुलिस कार्यवाही जुटी हुई है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *