
एएनएम सुसाइड मामले में संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ दर्ज की जाय FIR, ओबीसी महासभा ने खोला मोर्चा
उमरिया/मानपुर (संवाद)। जिले में बीते दिनों बल्हौड़ में पदस्थ एक एएनएम मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रताड़ना से तंग होकर आत्म हत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जिसके बाद परिजन दोषियों पर कार्यवाही किये जाने के लिए न्याय की गुहार लगा है।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य मानपुर अंतर्गत ग्राम बल्हौड़ में पदस्थ एएनएम आरती पटेल अपनी शारीरिक बीमारी के कारण काफी परेशान थी इसलिए वह अपनी पदस्थापना मानपुर स्वास्थ्य केंद्र कराना चाहती थी। इसके लिए वह बीएमओ मानपुर, सीएमएचओ और कलेक्टर तक निवेदन कर चुकी थी। लेकिन उसकी परेशानी को सभी ने अनसुना कर दिया। कुछ दिनों पूर्व मानपुर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचसी प्रभारी डॉ अभिषेक मिश्रा और उसके पिता नेत्र सहायक ज्ञानेंद्र मिश्रा के द्वारा एएनएम आरती पटेल को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही इनके द्वारा आरती पटेल को गाली गलौज करना और धमकाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित जैसा कृत्य भी किया जा रहा था जिसको लेकर आरती पटेल ने जिले के सीएमएचओ और कलेक्टर से शिकायत कर चुकी थी। लेकिन कोई कार्यवाही नही होने पर डॉ बेटे और बाप पर कोई फर्क नही पड़ रहा था। जिसके बाद थक हारकर मानसिक रूप से प्रताड़ित एएनएम आरती पटेल ने बीते 18 अगस्त को अपनी ससुराल वार्ड नंबर 1 भर्री टोला में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद परिजन लगातार दोषियों पर कार्यवाही किये जाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग करते रहे लेकिन पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने ध्यान नही दिया जबकि आरती पटेल के द्वारा लगातार इस बावत शिकायत की जाती रही है। पुलिस और प्रशासन के द्वारा कार्यवाही नही किये जाने के विरोध में ओबीसी महासभा के द्वारा मानपुर मुख्यालय में सैकड़ो की तादात में लोग रैली निकालकर थाना मानपुर पहुंचे और महामहिम राष्ट्रपति और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले के संदिग्ध आरोपी डॉ अभिषेक मिश्रा और उसके पिता नेत्र सहायक ज्ञानेंद्र मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की गई है।
Leave a comment