बारिश का भयंकर यू-टर्न: MP के 13 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 25,26 और 27 सितंबर तक प्रचंड असर

Editor in cheif
2 Min Read

MP: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने अचानक भयंकर यू-टर्न ले लिया है। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत वेदर सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों तक तेज से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने विंध्य, बुंदेलखंड और जबलपुर संभाग समेत 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन 13 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार उमरिया, जबलपुर,टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह,नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में कहीं-कहीं 4 इंच से अधिक वर्षा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के 16 अन्य जिलों में भी भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।

बड़ी खबर: एमपी में टल सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, जनगणना और परिसीमन बना वजह

25, 26 और 27 सितंबर सबसे अहम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण नमी लगातार मध्य प्रदेश की ओर आ रही है। 25 और 26 सितंबर को सिस्टम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा, जबकि 27 सितंबर को भी कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

प्रशासन ने दी सावधानी बरतने की सलाह

भारी बारिश को देखते हुए नदी-नालों के आसपास जाने से बचने, जलभराव वाले मार्गों पर सतर्क रहने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की गई है। खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कॉकरोच पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *