उमरिया। मुख्यमंत्री जन विष्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने वरिष्ठ प्रषासनिक अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ मानपुर जनपद के दूरस्थ क्षेत्र अमरपुर केे आस पास केे ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीण जनों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं के विषय मे पूछताछ की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह एवं अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने असोढ ग्राम पंचायत के आंगनबाडी केंद्र का भ्रमण किया और बच्चों का अपने समक्ष वजन कराया। उन्होने आंगनबाडी में बच्चो की कम उपस्थिति तथा अव्यवस्था पर आंगनबाडी कार्यकर्ता शांति बाई कहार , सीडीपीओ राज नारायण सिंह एवं सुपरवाईजर अभिलाषा सोधियां को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। उन्होने प्राथमिक पाठषाला की बाउंड्री निर्माण का कार्य कराने के निर्देष अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने महरोई ग्राम पंचायत के भ्रमण के दौरान गौषाला का निरीक्षण किया तथा गौषाला के सामने व पीछे रिक्त भूमि में चारागाह विकसित करनें के निर्देष प्रबंधक को दिए। उन्होने कहा कि व्यवस्थित ढंग से गौषाला का संचालन सुनिष्चित किया जाए। कलेक्टर ने 15वें वित आयोग से निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण किया तथा कहा कि यह पार्क उपयुक्त स्थल पर निर्मित कराया जा रहा है। सामने महरोई बांध है तथा खेल का मैदान भी है । यह एक अच्छा पिकनिक कॉप्लेक्स बन सकेगा। उन्होने इस कार्य के लिए सरपंच की प्रषंसा की । कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने पार्क मे वृक्षारोपण किया।
भ्रमण के क्रम मे बराटोला निवासियों ने कलेक्टर से घर मे पानी न पहुंचने की षिकायत की। कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियो को निर्देषित किया कि चोक पाइप लाइन मे सुधार करवाकर आगामी 15 दिन में हर घर में पानी की उपलब्धता सुनिष्चित कराए। उन्होने शासकीय हाई स्कूल असोढ़ में प्राचार्य को निर्देषित किया कि अलग अलग कमरों में कक्षाओं का संचालन सुनिष्चित कराएं तथा पानी का कनेक्शन लें।कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में काफी लंबे अर्से से बंद जिम के उपकरणों को विद्यार्थियों के लिए सुगम कराने के निर्देष दिए।
उन्होने टिकुरी ग्राम में बेयर हाउस एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर व्दारा आरोग्य केंद्र कोटरी मेें ओपीडी में मरीजों का पंजीयन की जानकारी ली तथा गर्भवती महिलाओ को अनमोल पोर्टल में पंजीयन कराकरषासन व्दारा प्रदत्त की जाने वाली सुविधाओं व उपचार की व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। उन्होने हाई स्कूल खलौंध में पठन पाठन व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा दिव्यांग षिव प्रसाद कोल को षासन की योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देषित किया।