बिना बताए घर से निकला आदर्श सिंह,परिजनों ने तलाश में की मदद की अपील

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया। जिला मुख्यालय के सिग्नल टोला निवासी आदर्श सिंह बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा उनकी लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस में भी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

आदर्श सिंह के पिता का नाम अजीत सिंह तथा माता का नाम लक्ष्मी सिंह बताया गया है। आदर्श सिंह आरसी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। आदर्श अपने बड़े पिताजी अनिल सिंह रेंजर वन विकास निगम के यहां रहकर पढ़ाई करता है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आदर्श सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल परिजनों या पुलिस कोतवाली उमरिया को सूचित करें।

परिजनों ने सभी लोगों से मानवता के नाते आदर्श सिंह की तलाश में सहयोग करने और उन्हें सकुशल घर पहुंचाने में मदद की अपील की है।

जानकारी के लिए संपर्क करें:
परिजन: 7725809130
उमरिया खबर कार्यालय: 8839256671

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *