कलकत्ता बाजार में लगी भीषण आग,एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक,देखिए Vedio

Editor in cheif
2 Min Read

रात करीब 2 बजे लगी आग से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; 100 से अधिक दुकानें बचीं

उमरिया (संवाद)। शहर के सब्जी मंडी में लगी कलकत्ता बाजार में देर रात भीषण आग लगने से एक दर्जन से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे अचानक बाजार क्षेत्र में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित करीब एक दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिए जाने से बाजार की 100 से अधिक अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

लाखों के नुकसान की आशंका

आग लगने से प्रभावित दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक रूप से घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकलन संबंधित विभाग और प्रभावित दुकानदारों की जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आग दुर्घटनावश लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

MP: पुलिस विभाग में 150 निरीक्षक बने डीएसपी,पदोन्नति के साथ हुई नई पदस्थापना,देखिए पूरी सूची

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *