करकेली में प्रथम सम्मिलन और शपथ ग्रहण समारोह 5 अगस्त को,नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिंह लेगी शपथ
उमरिया (संवाद)। जिले के करकेली जनपद पंचायत का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न होने के बाद जनपद पंचायत में प्रथम सम्मिलन और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम का आयोजन 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे सम्पन्न कराया जाएगा, जिसके बाद अन्य कार्यक्रम कराए जायेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए करकेली जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ एचपी शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन के बाद विजयी हुए जनपद की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी, इसी के साथ उपाध्यक्ष को भी शपथ दिलाई जाएगी। जिसके बाद अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम प्रारम्भ किये जायेंगे।
सीएम शिवराज निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में करेंगे संबोधित
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 अगस्त 2022 दोपहर 12 बजे पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित
जनप्रतिनिधियों (ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत / जिला पंचायत) को वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में संबोधित करेंगे।
5 अगस्त 2022 दोपहर 12 बजे पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों (ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत/ जिला पंचायत) को वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से मुख्यमंत्री जी द्वारा किये जाने वाले संबोधन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने को कहा गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर पंच, उप सरपंच, सरपंच तथा स्थानीय स्तर के शासकीय कर्मचारी तथा जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर सदस्य, उपाध्यक्ष, अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहकर भागीदारी करेंगे।
Leave a comment